---Advertisement---

नीतीश कुमार का पीछा नहीं छोड़ रहा महिलाओं पर दिया बेतुका ज्ञान, CM से इस्तीफा मांगने वाली कौन है ये अमेरिकी सिंगर

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण पर दिए अपने बयानों को लेकर चारो तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। इस क्रम में अब भारत से बाहर भी उनके बयान की निंदा हो रही है और लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 9, 2023 11:38 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 4:51 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण पर दिए अपने बयानों को लेकर चारो तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। इस क्रम में अब भारत से बाहर भी उनके बयान की निंदा हो रही है और लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भी इसी कड़ी में बिहार मुख्यमंत्री के बयानों पर जमकर निशाना साधा है और उनके बयान की आलोचना की है। मिलबेन ने ये भी कहा है कि अगर वो भारत की नागरिक होतीं तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए बिहार चली जातीं। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग भी की है।

मैरी मिलबेन का परिचय

बिहार सीएम नीतीश कुमार पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने करारा प्रहार किया है। बता दें कि मैरी मिलबेन अमेरिकी नागरिक हैं और अक्सर महिलाओं के हित के लिए आवाज उठाती नजर आती हैं। इसके अलावा मैरी पीएम मोदी की प्रखर समर्थक भी नजर आती हैं और समय-समय पर उनके लिए भी अपील करती रहती हैं। इससे पूर्व मैरी तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूए थे। मैरा पहले भी नरेन्द्र मोदी को भारत का सबसे लोकप्रिय चेहरा बता चुकी हैं।

मैरी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

अमेरिकी गायिका मैरी ने नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिए बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि “अगर वो भारत की नागरिक होतीं तो सीएम नीतीश के खिलाफ चुनाव लड़ जातीं।” इसके अलावा मैरी ने बिहार की महिलाओं से अपील की है कि वे सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ साहसी कदम उठाकर अपने आस्तित्व का परिचय दें।

मैरी मिलबेन ने इस पूरे प्रकरण में भाजपा को भी सलाह देते हुए महिला नेतृत्व के उत्थान की बात कही है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी को बिहार में महिला नेतृत्व को आगे करने की जरुरत है। यही महिला सशक्तिकरण और सूबे के विकास के लिए सच्ची भावना कारगर साबित होगी। इसके साथ ही मैरी ने पीएम मोदी को भारत के विकास के लिए सबसे अच्छा नेता बताया है। मैरी का कहना है कि पीएम मोदी लगातार अमेरिका-भारत के रिश्ते को एक नई दिशा देने के लिए काम करते हैं और साथ ही विश्व में भारत को एक अलग छवि वाला देश बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026