---Advertisement---

होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से बढ़ेगी NCR की चका-चौंध, जेवर एयरपोर्ट को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती एनसीआर क्षेत्र अपने चका-चौंध से लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। हालाकि एनसीआर के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल की संख्या थोड़ा कम है। इसमें ग्रेटर नोएडा का इलाका भी शामिल है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2023 11:35 पूर्वाह्न

noida news
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती एनसीआर क्षेत्र अपने चका-चौंध से लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। हालाकि एनसीआर के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल की संख्या थोड़ा कम है। इसमें ग्रेटर नोएडा का इलाका भी शामिल है। ताजा जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ईस्ट और वेस्ट में 22 और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में है। इसके लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी की जा सकती है। खबर है कि प्राधिकरण इसका आवंटन नीलामी के जरिये करेगा और इससे लगभग 1200 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि इन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के साथ ही एनसीआर की चका-चौंध एक बार फिर बढ़ेगी। एनसीआर के साथ ही जेवर एयरपोर्ट के पास भी होटल खोलने की तैयारी है जिससे की यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की कमी को संज्ञान में लिया है। जानकारी के अनुसार प्राधिकरण अब ग्रेटर नोएडा के ईस्ट और वेस्ट में 22 और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए भूखंड का आवंटन नीलामी के जरिये किया जा सकेगा। प्राधिकरण का दावा है कि इससे 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त किया जा सकता है।

कॉमर्शियल प्लॉट योजना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कॉमर्शियल प्लॉट योजना से लोगों को खास राहत मिलती नजर आ रही है। प्राधिकरण के इस योजना के तहत 2313 वर्ग मीटर से लेकर 12000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट आवंटित किए जा सकेंगे। जानकारी है कि ये प्लॉट शहर के इकोटेक-12, डेल्टा-2, सेक्टर-12, अल्फा-2 और सेक्टर-10 में उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई है कि कॉमर्शियल प्लॉट योजना के तहत कुल 22 प्लॉट उपलब्ध हैं जिनका आवंटन नीलामी के जरिये किया जाएगा। इन आवंटित किए गए प्लॉट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। हालाकि अभी नीलामी को लेकर कोई तिथि सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026