---Advertisement---

क्या फिर गिर गई कच्चे तेल की कीमत? भारत के इन राज्यों में भी बदले पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। दावा किया जाता है कि भारत के साथ अन्य देशों में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है और इनमें होने वाले बदलाव का असर तेल बाजार पर देखने को मिलता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 17, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। दावा किया जाता है कि भारत के साथ अन्य देशों में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है और इनमें होने वाले बदलाव का असर तेल बाजार पर देखने को मिलता है। बता दें कि आज फिर अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। ताजा जानकारी के अनुसार आज WTI क्रूड 76.39 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार की बात करें तो आज देश के ज्यादातर हिस्सों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। हालाकि राजस्थान और गुजरात में इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारतीय तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन की ताजा कीमत के तहत महानगरों में इसकी कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें दिल्ली के साथ चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीडल
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

भारतीय महानगरों के साथ देश के ज्यादातर शहरों में भी ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको शहरों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.48 रुपये89.67 रुपये
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
भुवनेश्वर103.47 रुपये95.03 रुपये
पटना107.42 रुपये94.21 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के विभिन्न शहरों में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 43 पैसे महंगा मिलने की खबर है। गुजरात की बात करें तो यहां के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल 63 पैसे और डीजल 64 पैसे महंगा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026