---Advertisement---

Tata ने सबसे सुरक्षित कार के मामले में Mahindra और Maruti को पछाड़ा, जरूर देखें टॉप-5 लिस्ट

Tata Safari: देश की सबसे सुरक्षित कार सफारी है। इस एसयूवी ने महिंद्रा और मारुति के साथ हुंडई और होंडा की कारों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। देखें लिस्ट

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 17, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Tata Safari
Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा। इस साल कई कंपनियों ने अपने नए मॉडलों के साथ ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की। ऐसे में अगर आप आने वाले समय में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। अब लोग नई गाड़ी खरीदने से पहले कार की सेफ्टी पर भी ध्यान देते हैं। ऐसे में जानिए देश की कौन सी गाड़ी सेफ्टी के मामले में टॉप पर आती है।

Tata Safari की सेफ्टी रेटिंग

टाटा मोटर्स की सफारी कार को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 33.5 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 45 नंबर मिले हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है।

Tata Harrier की सेफ्टी रेटिंग

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा की हैरियर एसयूवी आती है। इस कार को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस गाड़ी को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 33.5 नंबर दिए गए हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 45 अंक हासिल हुए हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।

Volkswagen Virtus की सेफ्टी रेटिंग

फॉक्सवैगन कंपनी की वर्टस कार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। ये सबसे सुरक्षित सेडान कार है। इस कार को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस गाड़ी को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 29.71 नंबर मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 42 अंक मिले हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 11.47 लाख रुपये है।

Skoda Slavia की सेफ्टी रेटिंग

स्कोडा स्लाविया इस सूची में चौथे नंबर पर आती है। इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 29.71 नंबर हासिल हुए हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 42 अंक प्राप्त हुए हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये है।

Skoda Kushaq की सेफ्टी रेटिंग

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर स्कोडा कुशाक कार आती है। इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 29.64 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 42 नंबर मिले हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026