---Advertisement---

Income Tax News: आयकर विभाग ने करदाताओं को दी चेतावनी, टैक्स भरने का आखिरी मौका; जानें तारीख

Income Tax News आयकर विभाग ने करदाताओं को दी चेतावनी, टैक्स भरने का आखिरी मौका

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 29, 2023 8:28 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आयकर विभाग ने उन करदाताओं के लिए चेतावनी जारी की है जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपना आयकर रिटर्न(आईटीआर) दाखिल करने की 31 जुलाई की समय सीमा से चूक गए हैं। आयकर विभाग ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि “कृपया ध्यान दें! करदाता, 31 दिसंबर 2023 निर्धारण वर्ष 2023-2024 के लिए विलंबित/संशोधित आईटीआर दाखिल करने का आपका आखिरी मौका है। जल्दी करें नियत तारीख से पहले अपना आईटीआर दाखिल करें।” आपको बता दें कि विभाग ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक भी साझा किया जहां उपयोगकर्ता आईटीआर दाखिल करने के बारे में सारी जानकारी पा सकते हैं।

आयकर विभाग ने कहा आईटीआर के लिए कोई अलग फार्म नही

विभाग ने यह भी कहा है कि जो लोग निर्धारित समय सीमा के अंदर आयकर रिटर्न दाखिल नही कर पाए, उनके लिए आयकर अधिनियम की धारा 139 (4) के तहत लेट रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। लेट आईटीआर के लिए कोई अलग फॉर्म नहीं है, एक निर्धारिती को एक विशेष मूल्यांकन वर्ष के लिए अधिसूचित फॉर्म का उपयोग करना होगा।

इतना देना होगा फाइन

आयकर अधिनियम की धारा 234एफ के अनुसार, जो व्यक्ति  तारीख से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने में विफल रहते हैं। उन पर देर से दाखिल करने का शुल्क लगाया जाएगा। समय सीमा चूकने वालों के लिए जुर्माना 5000 है। हालांकि, जिन करदाताओं की कुल आय  5 लाख रूपये से कम है उन्हें केवल 1000 जुर्माना देना होगा। इसके अलावा अगर कोई करदाता अपना रिटर्न देर से दाखिल करता है तो उससे धारा 234ए के तहत ब्याज लिया जाएगा। वहीं अगर इसके बाद भी आप आईटीआर दाखिल नही करते है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026