---Advertisement---

Tata Nexon vs Maruti Suzuki Brezza: भीड़भाड़ वाली सड़कों पर परेशानी फ्री ड्राइविंग! दो बेस्ट ऑटोमेटिक SUV में कंपेरिजन, पढ़ें डिटेल

Tata Nexon vs Maruti Suzuki Brezza: अगर आप नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां से मदद मिल सकती है। देखिए क्या है इन कारों में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 30, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Tata Nexon vs Maruti Suzuki Brezza
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon vs Maruti Suzuki Brezza: नया साल शुरू होने में कुछ घंटों का समय बचा है। अगर आप नए साल की शुरुआत में एक चमचमाती हुई कार घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल से मदद मिल सकती है। जी हां, हम इस खबर में टाटा नेक्सन और मारुति सुजुकी ब्रेजा (Tata Nexon Facelift vs Maruti Suzuki Brezza) कारों की खासियतों के बीच अंतर कर रहे हैं। इससे आपको नई कार लेने में थोड़ी सहायता मिल सकती है।

Tata Nexon की खूबियां

टाटा की इस कार में हैड टर्नर डिजाइन दिया गया है। एलईडी हैडलैंप, एलईडी DRLS, ड्यूल ट्योन रुफ, एक्स फैक्टर वाए शेप टेललेंप और 16 इंच के ऐरे डिजाइन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। गाड़ी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटीलेटेड सीट्स और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील्स दिया गया है।

कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल, AMT और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है। कार की एक्सशोरूम कीमत 809990 रुपये है।

Maruti Suzuki Brezza की स्पेसिफिकेशन

मारुति सुजुकी ब्रेजा एक शानदार कार है। इस कार में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, एल शेप में एलईडी DRLS, नई ग्रिल के साथ क्रोम इंसर्ट और 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरुफ, पैडल शिफ्टर्स, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग डॉक मिलता है।

गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है। इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.5 लीटर का मिली डीजल इंजन दिया गया है। कार में 5 स्पीड मैनुअल, ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलता है। कार की एक्सशोरूम कीमत 829000 रुपये है।

फीचर्सTata Nexon की डिटेलMaruti Suzuki Brezza की डिटेल
इंजन1.2 लीटर1.2 लीटर
पावर118bhp103bhp
टॉर्क170nm138nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल-ऑटोमेटिक5 स्पीड मैनुअल-ऑटोमेटिक

इस खबर में सिर्फ जानकारी के लिए सूचना दी गई है। किसी भी कार को खरीदने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026