---Advertisement---

Lok Sabha चुनाव से पहले महाराष्ट्र में Congress को झटका, पूर्व मंत्री Milind Deora ने छोड़ा पार्टी का दामन; जानें डिटेल

Milind Deora: वर्ष 2024 की शुरुआत हो गई है और देश की सियासत के लिहाज से ये वर्ष बेहद खास होने वाला है। दरअसल भारत में इस वर्ष लोकसभा (Lok Sabha Election) के आम चुनाव होने हैं जहां जनता केन्द्र की गद्दी के लिए एक बार फिर अपने जनप्रतिनिधियों को चुनेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2024 10:41 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 14, 2024 6:28 अपराह्न

Milind Deora
Follow Us
---Advertisement---

Milind Deora: वर्ष 2024 की शुरुआत हो गई है और देश की सियासत के लिहाज से ये वर्ष बेहद खास होने वाला है। दरअसल भारत में इस वर्ष लोकसभा (Lok Sabha Election) के आम चुनाव होने हैं जहां जनता केन्द्र की गद्दी के लिए एक बार फिर अपने जनप्रतिनिधियों को चुनेगी। इसको लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है और राजनेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरू है। खबर है कि महाराष्ट्र से आने वाले कांग्रेस (Congress) पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री (केन्द्र सरकार) मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। मिलिंद देवड़ा ने अपनी राजनीतिक यात्रा को महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र में बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि मिलिंद (Milind Deora) महाराष्ट्र के उन शीर्ष नेताओं में से एक हैं जिनका राजनीतिक वजूद सूबे में बेहद खास है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस चुनौती से कैसे उभरती है।

Lok Sabha 2024 से पहले Congress को झटका

Milind Deora के कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही सियासी अटकलों का दौर शुरू है। दावा किया जा रहा है कि देवड़ा जल्द ही शिंदे गुट वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। इससे पूर्व बता दें कि Congress के लिए Milind Deora का इस्तीफा एक झटके के समान है। देवड़ा महाराष्ट्र के उन नेताओं में आते हैं जिनकी जनता के बीच पैठ जबरजदस्त मानी जाती है। ऐसे में लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से कुछ ही माह पहले उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

मिलिंद देवड़ा ने अपने इस्तीफे की जानकारी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है और कहा है कि “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता अब खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”

कौन हैं Milind Deora?

मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के उस सियासी पृष्ठभूमि से आते हैं जिनकी राजनीतिक वजूद शुरू से ही मजबूत रही है। Milind Deora के पिता मुरली देवड़ा भी सूबे की सियासत के बड़े चेहरे थे और केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी थे। देवड़ा परिवार और गांधी परिवार को बेहचद करीबी भी माना जाता है।

मिलिंद (Milind Deora) की बात करें तो वो खुद भी महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष रहने के साथ यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे हैं। ऐसे में इस बड़े चेहरे द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026