---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा Crude Oil,

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 78.19 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डबल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 72.50 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां भी सभी राज्यों के लिए Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं गुजरात के साथ यूपी के कुछ हिस्सों में Petrol-Diesel की कीमत में बदलाव होने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में Petrol-Diesel Price

तेल कंपनियों ने महानगरों के लिए Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर एक बार महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

शहरों में Petrol-Diesel Price

तेल कंपनियों ने सभी शहरों के लिए Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए हम आपको देश के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
वाराणसी97.05 रुपये89.90 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये

UP-Gujarat में बदली ईंधन की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए Petrol-Diesel के ताजा रेट के अनुसार आज यूपी व गुजरात के कुछ हिस्सों में ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत गुजरात में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे तो वहीं डीजल की कीमत में 21 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। यूपी की बात करें तो यहां के विलभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल संयुक्त रुप से 21 पैसे महंगा होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026