---Advertisement---

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम किसान योजना के पैसों में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रूपये अतिरिक्त; जानें पूरी खबर

PM Kisan Yojana: राजस्थान की वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश किया उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। खासकर किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राजस्थान सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का फैसला किया है। चलिए आपको बताते है पूरी खबर। PM Kisan ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2024 4:36 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: राजस्थान की वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश किया उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। खासकर किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राजस्थान सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का फैसला किया है। चलिए आपको बताते है पूरी खबर।

PM Kisan Yojana: कितनी बढ़ी राशि

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि 6 हजार रूपये से बढ़ाकर 8 हजार रूपये कर दी है। बता दें कि इस घोषणा के बाद किसानों को थोड़ी राहत मिली है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए सालाना 400 करोड़ रूपये का प्रस्ताव है।

क्या है PM Kisan Yojana?

PM Kisan Yojana
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इस स्कीम को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले लागू किया गया था। इस स्कीम के तहत किसानों को साल में 3 किस्तों में 6000 रूपये उनके खाते में दिए जाते है। हर बार 2000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।

PM Kisan Yojana: 11 करोड़ किसानों को मिल रहा है लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भी हाल ही में बताया था कि सरकार अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 15 किस्तों में 2.81 लाख करोड़ रुपये दे चुकी है। कृषि मंत्री ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना बताया।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्या कहा?

हाल ही में केंद्र सरकार से पूछा गया था कि क्या सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि बढ़ाने जा रही है। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने ये जवाब लिखित में दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026