---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा लीडरशिप की सख्त आलोचना की

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की सख्त आलोचना की है। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भगवा पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 21, 2024 4:18 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की सख्त आलोचना की है। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भगवा पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और क्षमता पर सवाल उठा रहे है जिसे देशभक्त और राष्ट्रवादी तौर पर जाना जाता है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस हकीकत को झुठला रहे है कि पंजाबियों, विशेषकर सिख समुदाय ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिए है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश को अनाज सुरक्षा के मामले में आत्म-निर्भर बनाने में सिख किसानों ने बड़ा योगदान है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के वीर सपूत देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बेमिसाल बलिदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि भाजपा नेता निष्ठापूर्वक अपनी डियूटी निभाने वाले सिख अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी बता रहे है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह हरकत पंजाबियों विशेषकर सिख समुदाय का घोर अपमान है।

महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और दमन का सामना करने का संदेश दिया


मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और दमन का सामना करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लीडरशिप का यह घृणित कदम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लीडरशिप को अपने नेताओं के इस गैरजिम्मेदार, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण रवैये के लिए माफी मांगनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा पंजाब उस बहादुर सिख पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा है जिन्होंने अपनी डियूटी निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026