---Advertisement---

Arvind Kejriwal: भगवंत मान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत; जानें डिटेल

Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2024 5:16 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बता दें कि दोनों के बीच यह दूसरी मुलाकात है। मालूम हो कि इससे पहले भी दोनों के बीच मुलाकात हो चुकी है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी।

सीएम केजरीवाल से मिलने के बाद मान ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए मान ने कहा कि केजरीवाल ने किसानों के फसल के पैदावार के बारे में पूछा इसके अलावा उन्होंने पूछा कि आचार संहिता लगने के कारण लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है? इसके जवाब में मान ने कहा कि पंजाब के लोगों के कोई परेशानी नहीं हो रही है।

158 बच्चें जेईई परीक्षा में हुए पास

भगवंत मान ने आगे कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बताया कि पंजाब में सरकारी स्कूलों के 158 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास कर ली है। यह पहली बार हुआ है। इसपर अरविंद केजरीवाल बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से सभी सरकारी अध्यापकों को और जो 158 बच्चे जिन्होंने जेईई मेन्स में सफलता हासिल की है उनके माता पिता को मेरी तरफ से बढ़ाई।

Arvind Kejriwal ने भगवंत मान से क्या कहा?

भगवंत मान ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा कि दिल्ली में आना है और दिल्ली के प्रचारक को पंजाब भी लेकर जाना है। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन किसी भी जगह प्रचार करने के बुलाए तो आम आदमी पार्टी को जाना चाहिए यह चुनाव हार या जीत का नही यह संविधान को बचाने का है। अरविंद केजरीवाल की सेहत पर भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल की सेहत थीक है। उन्हें समय समय पर इंसुलिन दिया जा रहा है। और उनका रूटीन चेकअप भी हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026