---Advertisement---

बड़ी खबर! दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग से मची अफरातफरी, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Income Tax Office Delhi: आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के आईटीओ में इनकम टैक्स ऑफिस सीआर बिल्डिंग के अंदर आग लग गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2024 4:14 अपराह्न | Updated: मई 14, 2024 10:04 अपराह्न

Income Tax Office Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax Office Delhi: राजधानी दिल्ली के आईटीओ में स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के अंदर भयंकर आग लग गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक 21 से अधिक दमकल की गाड़िया मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

एक शख्स की हुई मौत

पुलिस को मुताबिक आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, पीड़ित 46 वर्षीय पुरुष था, जो वहां कार्यालय अधीक्षक के रूप में काम करता था। अब तक कुल 7 लोगों को बचाया जा चुका है। मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद थी।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने क्या कहा?

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर 3.07 बजे इनकम टैक्स सीआर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। हमने कुल 21 फायर टेंडर भेजे हैं। हमने आगे की जांच और और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है।

7 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

अग्निशमन सेवा विभाग प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि मुझे शाम 4 बजे सूचना मिली कि इमारत की तीसरी मंजिल से कुल सात लोगों – पांच पुरुषों और दो महिलाओं को डीएफएस द्वारा सुरक्षित बचाया गया। उन्होंने आगे कहा कि आग की लपटों को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। गर्ग ने कहा कि जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने इमारत को खाली करा लिया। जहरीले धुएं के कारण हमें गैस मास्क का उपयोग करना पड़ा लेकिन इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नही लग पाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026