---Advertisement---

Lucknow News: खुशखबरी! अब लखनऊ से वाराणसी पहुंचना होगा आसान, एलाइंस एअर ने शुरू की उड़ान सेवा; जानें डिटेल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए कनेक्टिंग प्वाइंट है। लखनऊ से ज्यादातर जगहों के लिए परिवहन के माध्यम आसानी से उपलब्ध होते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2024 4:10 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए कनेक्टिंग प्वाइंट है। लखनऊ से ज्यादातर जगहों के लिए परिवहन के माध्यम आसानी से उपलब्ध होते हैं। हालाकि कुछ ऐसे स्थान हैं जहां आने-जाने के लिए यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। वाराणसी उनमे से एक हैं।

यात्रियों की सुविधा में इजाफा देते हुए लखनऊ से वाराणसी के लिए एलाइंस एअर ने एक उड़ान सेवा की शुरुआत की है जिससे कि उनका सफर आसान हो सके और उनके कीमती समय की बचत हो सके। एलाइंस एअर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये उड़ान सेवा लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी हवाईअड्डा से सप्ताह में 5 दिनों तक संचालित होगी।

लखनऊ से वाराणसी पहुंचना होगा आसान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वाराणसी पहुंचना अब और आसान हो सकेगा। दरअसल एलाइंस एअर की ओर से लखनऊ वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में उड़ान सेवा की शुरुआत की गई है।

लखनऊ से वाराणसी तक जाने वाली एलाइंस एअर की ये फ्लाइट सप्ताह के 5 दिनों तक अपनी सेवा देगी। इसमे सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट शाम 6:55 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी और 7:55 बजे तक वाराणसी पहुंचेगी। वहीं शनिवार के दिन ये उड़ान सेवा 5:55 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 6:55 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में समर वेकेशन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में भारी संख्या में पर्यटक अपने परिजनों के साथ धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) की ओर जाने की इंच्छा रखते हैं।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ मां गंगा की संध्या आरती में शामिल होना लोगों के लिए सपने के समान है। ऐसे में लखनऊ के साथ आसपास के इलाको से वाराणसी जाने वाले लोगों को एलाइंस एअर की इस उड़ान सेवा का लाभ मिल सकेगा और लोग 1 घंटे में ही लखनऊ से वाराणसी पहुंच सकेंगे। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलाइंस एअर की फ्लाइट का टिकट 2813 रुपए से शुरू है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026