---Advertisement---

आदित्य संग ब्रेकअप के बाद और निखर गई Ananya Panday! ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में देख फैंस हुए बेहाल

Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अनन्या एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ा रही है। अनन्या पांडे एक बार फिर आई चर्चा में देखिए लेटेस्ट लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 2:27 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे और भी हसीन हो गई है। जी हां, लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि जब से आदित्य संग ब्रेकअप की अफवाहें फैली हैं वह और भी खूबसूरत हो गई है। हर एक बार अपने ग्लैमरस अंदाज को फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। अनन्या पांडे ने एक बार फिर फैंस को अपनी एक खास झलक दिखाई है जिसमें वह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बवाल नजर आ रही है। इस ड्रेस को उन्होंने जिस तरह स्टाइल किया वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।

ड्रेस से लेकर मेकअप तक है कमाल

अनन्या पांडे ऑफ शोल्डर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में ड्रेसिंग रूम में पोज देती हुई नजर आ रही है और इस दौरान शीशे में खुद को देखकर इठला रही है। एक्ट्रेस ब्लैक बॉडीकॉन से कर्व्स को भी फ्लॉन्ट कर रही है और उन्होंने इस लुक को पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया। एक्सेसरीज के नाम पर वह सिंपल इयररिंग्स को स्टाइल कर रही है तो न्यूड लिप शेड्स के साथ लाइन अप आईलाइनर और शटल मेकअप में वह खूबसूरत दिख रही है।

दिलकश अंदाज देख लोग बनाने लगे बात

कहना गलत नहीं होगा कि हर एक तस्वीर में उनका अंदाज दिलकश है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस दौरान वह मिडिल पार्टेड पोनीटेल हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी। उनकी नजाकत भरी अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “आप पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।” तो दूसरे ने कहा अच्छा हुआ आदित्य के साथ ब्रेकअप कर लिया। एक यूजर ने कहा सच में आप प्रिंसेस दिख रही है।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव है Ananya Panday

बीते कुछ समय पहले आदित्य और अनन्या की ब्रेकअप की खबरें आई और इसकी पुष्टि उनके करीबियों ने किया है। हालांकि इस बारे में कपल की चुप्पी बरकरार है लेकिन कहा जा रहा है कि वे दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई थी। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘कॉल मी बे’ और शंकरा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026