---Advertisement---

आंखों की सर्जरी के बाद Raghav Chadha Parineeti Chopra संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, दिल्ली चुनाव से पहले वीडियो वायरल

Raghav Chadha Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली चुनाव से पहले किया गया स्पॉट, सिद्धिविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे कपल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 6:00 अपराह्न

Raghav Chaddha Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha Parineeti Chopra: आप नेता राघव चड्ढा बीते कुछ समय से लंदन में थे और लोकसभा चुनाव के बीच उनके गायब होना लोगों को समझ में नहीं आ रहा था। वहीं बाद में खबर आई कि राघव आंखों की बड़ी सर्जरी के लिए वहां थे लेकिन दिल्ली में चुनाव से पहले वह भारत लौट चुके हैं। ऐसे में उन्हें हाल ही में अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सिद्धिविनायक में अपनी पत्नी के साथ आप नेता आशीर्वाद लेने के पैर के लिए पहुंचे और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

खास अंदाज में जीता लोगों का दिल

वीडियो को देखने के बाद फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और वह अपने अंदाज से चर्चा में आ गए। कहने में दो राय नहीं है कि उनका ट्रेडिशनल लुक से लेकर अंदाज तक पर फैंस फिदा हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे हाथ जोड़कर पैप्स और फैंस को धन्यवाद देते हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह कितने खुश है।

ट्रेडिशनल लुक में दिखे Raghav Chadha Parineeti Chopra

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने ब्लैक गॉगल्स को स्टाइल किया है। वहीं परिणीति चोपड़ा व्हाइट सूट के साथ मैसी पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ सिंपल लुक में काफी क्यूट नजर आ रही है। दोनों के अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

दिल्ली में वोटिंग से पहले दिखे राघव चड्ढा

गौरतलब है कि 25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। छोटे चरण में होने वाले इस वोटिंग पर फिलहाल लोगों की नजर है। वहीं ऐसे समय में राघव चड्ढा का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह हाल ही में अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026