---Advertisement---

लेटेस्ट फोटोज में Ananya Panday के चेहरे पर झाइयां देख फैंस हुए परेशान! घरेलू नुस्खे जो आपको इससे दिला सकते हैं निजात

Ananya Panday: चेहरे की झाइयां कम करने के लिए असरदार है ये घरेलू नुस्खे, अनन्या पांडे की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोग रह गए शॉक्ड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 1:47 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। उनकी यह तस्वीर है इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अनन्या की झाइयां साफ नजर आ रही है। हालांकि कैप्शन से उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया कि ये झाइयां नकली है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस परेशान हो गए। अगर आपको भी झाइयां जैसी कोई परेशानी है तो आप इन घरेलू नुस्खे से निजात पा सकते हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है अनन्या के इस लेटेस्ट पोस्ट में खास और कैसे झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं आप।

फोटोज शेयर कर अनन्या दिखीं कन्फ्यूज

तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ताजा कटे हुए पर्दे के बैंग्स, नकली झाइयां और वास्तव में सूरज का एहसास मैं सिर्फ एक नहीं चुन सकती क्या आप कर सकते हैं।” इस कैप्शन से उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया कि यह झाइयां तो नकली है। वहीं पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें स्टनिंग तो गॉर्जियस बता रहे हैं। तस्वीरों को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

झाईयां से चेहरे की खूबसूरती पर असर

अनन्या की झाइयां भले ही नकली हो लेकिन अगर बढ़ती उम्र के साथ आपके भी चेहरे पर झाइयां दिखने लगी हैं तो आप इससे निजात पा सकते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे इसमें असरदार है। दरअसल झाइयां दिखने से दाग धब्बे नजर आने लगते हैं जो आपके चेहरे की खूबसूरती पर असर कर सकता है। ऐसे में ये नुस्खे आएंगे काम।

ये नुस्खे आएंगे काम

पपीता

पपीता झाइयों को हल्का करने में पपीता काफी असरदार है क्योंकि इसमें एक्सफोलिएट होता है। पपीते को पीसकर चेहरे पर लगा ले और 10 मिनट सूखने के बाद इसे धो लें।

आलू

आलू को घिसकर इसका रस निकालकर आप चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को धो ले।

कच्चा दूध

चेहरे की झाइयों को कम करने में कच्चा दूध भी काफी असरदार है। कच्चे दूध में रुई डुबोकर आप इसे चेहरे पर लगा ले। इससे आपको जल्दी फायदा देखने को मिलेगा।

टमाटर

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि टमाटर के गूदे में दो बूंद नींबू के रस को डालकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। फिर इसका असर देखकर हैरान रह जाएंगे।

हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन को मिलकर भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे की झाइयां कम होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026