---Advertisement---

अनन्या संग ब्रेकअप रयूमर के बीच चंकी पांडे के साथ क्यों दिखे Aditya Roy Kapoor, देख चकराया लोगों का दिमाग

Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप के बीच चंकी पांडे के साथ दिखे एक्टर, लोग करने लगे जबरदस्त कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 6:27 अपराह्न

Aditya Roy Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां एक तरफ लोगों के ब्रेकअप की खबरें आती है तो दूसरी तरफ फिर से उनका पैचअप हो जाता है। फिलहाल लोगों का दिमाग अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशन के बीच अटक गया है। जहां बीते कुछ समय से दोनों के बीच अलग होने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब गोवा में चंकी पांडे यानी अनन्या पांडे के पिता को आदित्य रॉय कपूर के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं इसे देखने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं।

इस तस्वीर ने लोगों को किया कंफ्यूज

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो उसने आप देख सकते हैं कि Aditya Roy Kapoor व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गॉगल्स को स्टाइल किया है। वहीं चंकी पांडे स्माइल के साथ पोज़ देते हुए नजर आए। गोवा की तस्वीर लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है लेकिन इसे देख फैंस एक बार फिर कंफ्यूज हो गए कि क्या अभी भी आदित्य और अनन्या एक साथ हैं और दोनों की ब्रेकअप रयूमर एक अफवाह ही है। कपल ने भी इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि दोनों किसी एड की शूटिंग कर रहे हैं।

फोटो देख लोग बनाने लगे बात

इस तस्वीर को देख लोग को कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा शायद चंकी पांडे अपनी बेटी के लिए हाथ मांगने के आदित्य रॉय कपूर से मिले हैं तो एक ने कहा आदित्य और अनन्या एक साथ काफी खूबसूरत नजर आते हैं। एक यूजर ने लिखा ससुर और दामाद की जोड़ी तो एक ने कहा यह है कुछ खास। एक ने कहा ब्रेकअप बस रयूमर्स थी पब्लिक स्टंट। एक यूजर ने कहा बेटी से पहले बाप को पटाओ अच्छा फार्मूला। फैंस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं और फिलहाल आदित्य और अनन्या का रिलेशनशिप एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026