---Advertisement---

Viral Video: 9 साल के मासूम को IPS बनाकर वाराणसी पुलिस ने जीता सबका दिल, भावुक कर देगा ये मोमेंट

Viral Video: 9 साल के बच्चे ने बताई अपनी ख्वाहिश तो वाराणसी पुलिस ने किया कुछ ऐसा जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 4:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वाराणसी पुलिस की तारीफ हो रही है और वजन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 9 साल के एक बच्चे की ख्वाहिश है कि वह आईपीएस ऑफिसर बने और ऐसे में उसका ट्रीटमेंट चल रहा है लेकिन इस सबके बीच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में और क्यों यह खबर है सुर्खियों में जिसे जानने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है।

लोग कर रहे खूब तारीफ

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 9 साल का रणवीर भारती आईपीएस की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और उससे बड़े-बड़े पुलिस ऑफिसर हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास मोमेंट को देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे। जी हां, इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “दिल को छू गया यह मोमेंट धन्यवाद यूपी पुलिस।” तो दूसरे ने कहा उम्मीद है कि यह जल्दी ठीक हो जाए। एक यूजर ने कहा यह वाकई दिल को जीतने लायक है।

क्या है ये माजरा

रणवीर भारती महज 9 साल का है लेकिन वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। इसका ट्रीटमेंट महामना कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में चल रहा है और ऐसे में उसने अपनी इच्छा बताई कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहता है। ऐसे में वाराणसी पुलिस ने बिना देर किए इस सपने को पूरा करते हुए ऑफिस में उसे आईपीएस की कुर्सी पर बिठाकर लोगों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही तस्वीर और वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि रणवीर अपने माता-पिता और पुलिस गैंग के साथ फोर्स पोज देते नजर आए और उसके चेहरे की खुशी देखने लायक है कि। यूपी पुलिस की सराहनीय कदम की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026