---Advertisement---

उद्योगपति Anand Mahindra ने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा ‘आपने एक असंभव’..,जानें डिटेल

Anand Mahindra: कल रात मुंबई में हुए विक्ट्री परेड के बाद वानखेडे़ स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2024 3:01 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

Anand Mahindra: कल रात मुंबई में हुए विक्ट्री परेड के बाद वानखेडे़ स्टेडियम में इंडियन क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया। बता दें कि बीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों को 125 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई थी। गौरतलब है कि पूरे 17 साल बाद भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का विश्व विजेता बना है। इसी खुशी को लेकर मुंबई में बीते दिन यानि 4 जुलाई की शाम को मुंबई में भव्य आयोजन किया गया था। इसी को लेकर अब मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anand Mahindra ने किया था ट्वीट

कभी न रूकने वाली मुंबई कल कुछ घंटों के लिए थम सी गई थी। मरीन ड्राइव पर करीब 2 लाख से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप ट्राफी के साथ करीब 2 किलोमीटर लंबे विक्ट्री परेड में हिस्सा लिया था।

इसकी को लेकर आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “यह अब मुंबई मे क्वीन नैक्लेस नहीं रहा, अब यह मुंबई की जादू की झप्पी है”।

सूर्या कुमार यादव ने किया रीट्वीट

आनंद महिंद्रा के ट्वीट के बाद भारतीय स्टार क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने रीट्वीट करते हुए कहा कि “क्या बात कह दी सर”। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने सूर्य कुमार यादव की पोस्ट पर लिखा कि “एक बहुत अच्छी हकदार झप्पी surya_14kumar चूंकि आप सभी ने हमें दिखाया है कि आकाश तक कैसे पहुंचा जाए। जहाँ से आपने एक असंभव कैच पकड़ा”।

गौरतलब है कि 29 जून को हुए साउथ अफ्रीका के साथ टी20 फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में सूर्य कुमार यादव ने डेविड मिलर का असंभव कैच पकड़ा था। जिसके बाद से सूर्य कुमार यादव की जमकर तारीफ हो रही है।

आनंद महिंद्रा ने बीएमसी को सराहा

बता दें कि वैभव कोकट नाम के एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि
“पिछली रात मरीन ड्राइव क्षेत्र हजारों जूतों और सैंडलों से अटा पड़ा था और ये कर्मचारी सुबह होने तक कूड़ा हटाने में लगे हुए थे। सुबह तक, उन्होंने मुंबई को उसकी मूल स्थिति में बहाल कर दिया था। हम सभी को इन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। दो वीडियो संलग्न हैं,

एक रात का और एक सुबह का, इसी पर रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि “ठीक कहा वैभव, मैं सोच रहा था कि सफ़ाई में कितना समय लगेगा। @mybmc टीम ने जाहिर तौर पर विशाल परेड के सभी निशान मिटाने के लिए रात भर काम किया गया। यही वह चीज़ है जो एक शहर को विश्व शहर बनाती है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026