---Advertisement---

भारत का खुमार! भगवान गणेश संग फोटो को लेकर ट्रोल हुई Kim Kardashian मंदिर में ये क्या कर रही? तस्वीरें देख हेटर्स दंग

Kim Kardashian: किम कार्दशियन भारत दौरे से कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती दिखीं जो फिलहाल चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 7:06 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में तड़का लगाने पहुंची थी हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन। वह वापस अमेरिका लौट चुकी हैं लेकिन भारत आने का कुमार अभी भी उन पर देखा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इस्कॉन टेंपल से तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो फिलहाल वायरल हो रही है। भगवा रंग की ड्रेस में वह मंदिर पहुंची और इस दौरान कुछ ऐसा करती नजर आई जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

मंदिर की तमाम झलकियां देख फैंस हुए फिदा

ये फोटोज इस्कॉन टेंपल की बताई जा रही है जहां Kim Kardashian न सिर्फ आरती करती है बल्कि गरीब बच्चों को खाना भी खिलाती हुई दिखती हैं। इस दौरान वह खुद से खाना परोसती है और वहां के पुजारी से खास अंदाज में रूबरू होती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हेटर्स भी हैरान रह गए और किम का यह अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि कुछ लोगों का दिल जीतने में किम कामयाब हुई। इन तमाम झलकियों में किम मंदिर में गरीब बच्चों के साथ एंजॉय करती नजर आती है। वह ना सिर्फ मंदिर में फूल चढ़ाती है बल्कि आरती भी करती दिखाई दी।

भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ पोज देना पड़ा भारी

किम की इन तस्वीरों को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले होटल ताज में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ पोज देती हुई नजर आई थी जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।किम पर भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया तो उस तस्वीर को डिलीट कर चर्चा में आ गई। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर ये तस्वीरें वायरल हो रही है।

भारत यात्रा की झलकियां चर्चा में

अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए किम कार्दशियन भारत पहुंची थी और अब वह वापस अमेरिका लौट चुकी है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर भारत यात्रा की तमाम झलकियां शेयर करती हुई नजर आ रही है। भारत में वह अपने हर पल को एंजॉय करती हुई दिखी। वहीं वेडिंग सीजन में उनका लुक चर्चा में रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026