---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर! CM Mann व संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा में वर्ष 2024 के आखिरी महीनों में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कमर कस ली है और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2024 6:03 अपराह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा में वर्ष 2024 के आखिरी महीनों में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कमर कस ली है और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। राजधानी चंडीगढ़ में ‘आप’ की ओर से आयोजित किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann), राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

सीएम मान ने कहा है कि हरियाणा (Haryana News) की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है और AAP यहां भी दिल्ली और पंजाब जैसा विकास करेगी। सीएम मान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा के लोगों ने AAP से यहां चुनाव लड़ने की गुजारिश की है जिसको देखते हुए पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर!

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। चंडीगढ़ में आयोजित किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अहम ऐलान किया है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि “हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।”

आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि “AAP ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है। अब हरियाणा में युवाओं और किसानों को उनका सही हक भी AAP ही दिलाएगी।” वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक का कहना है कि “हम हरियाणा में ऐसे चुनाव लड़ेंगे जिसे दुनिया देखेगी।”

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का दावा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बड़ा दावा किया है।

सुशील गुप्ता ने कहा है कि “आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिए हर बूथ पर तैयारी चल रही है। हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को चाहते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि हरियाणा को 24 घंटे बिजली मिले और दिल्ली-पंजाब की तरह हर व्यक्ति को रोजगार मिले और नशाखोरी और अपराध पर अंकुश लगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026