---Advertisement---

नताशा से तलाक के बाद Ananya Panday से बढ़ रही Hardik Pandya की नजदीकियों का मिला सबूत! जानिए क्या है पहली मुलाकात का सच

Ananya Panday Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे आ रहे हैं एक दूसरे के करीब, जानिए क्यों उड़ रही हैं अफवाहें और क्यों लोग बना रहे हैं बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 1:45 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2024 2:33 अपराह्न

Hardik Pandya Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday Hardik Pandya: फिलहाल हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक की तलाक टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। लेकिन तलाक की खबर के बीच हार्दिक का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा है और कहा जा रहा है कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन लोग कई सबूत को एक साथ जोड़कर इस बात का दावा कर रहे हैं कि अपने-अपने पार्टनर से अलग होने के बाद हार्दिक और अनन्या एक साथ हैं। वहीं इस सब के बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया जो आग में घी डालने का काम कर रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हार्दिक और अनन्या

जहां बीते दिन सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई जब यह खबर सामने आई कि हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। जी हां, दोनों स्टार्स इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के करीब आए तो लोगों के बीच इस बात को लेकर हलचल मच गई कि क्या इन दोनों के बीच सच में कोई खिचड़ी पक रही है। फिलहाल इस बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं।

क्या राधिका-अनंत की शादी में हुई पहली मुलाकात

पहली मुलाकात की बात करें तो इससे पहले भी हार्दिक और अन्य खूब चर्चा में आए थे जब अनंत अंबानी की शादी में दोनों को एक साथ डांस करते हुए देखा गया था। इस दौरान एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले ये रुमर्ड कपल नजर आए तो लोग उनके बारे में बात बनाने लगे और कहा जाने लगा की अनंत राधिका की शादी चर्चा में आए हार्दिक और अनन्या अब और भी नजदीक आ रहे हैं। इसके बाद अब वे इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करने लगे।

दोनों का टूटा है दिल

गौरतलब है कि अभी हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ नताशा के साथ अलग होने की जानकारी लोगों को दी है। जहां नताशा अपने बेटे अगस्तय के साथ सर्बिया लौट चुकी है वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे का भी दिल हाल ही में टूटा है जब आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी ब्रेकअप की खबरें चर्चा में आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026