---Advertisement---

Viral Video: Tiktok को लेकर पागलपन! रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए युवक के साथ दर्दनाक हादसा, देख कांप जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रील बना रहे एक शख्स पटरी पर कुछ ऐसे करते हुए नजर आता है जिसे देख हैरान रह जाएंगे आप, यह निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए सबक है जो इस तरह की हरकत करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2024 2:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) को लेकर यंग जनरेशन के बीच किस कदर पागलपन है इसमें कोई दो राय नहीं है। यह सच है कि आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकत करते हैं। कभी स्टंट का वीडियो वायरल (Viral Video) होता है तो कभी लोग अपनी जान को खतरे में डालकर कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं जिसे देखने के बात आप कांप उठते हैं। लेकिन ऐसा करने वालों के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां रेलवे ट्रैक पर एक शख्स Tiktok वीडियो बना रहा था लेकिन उसके साथ जो हुआ वह हैरान कर देने के लिए काफी है।

Viral Video में शख्स को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर

रील बनाने के चक्कर में जान को जोखिम में डालने में भी ये एक दफा नहीं सोचते हैं और वीडियो बनाने का अलग ही बुखार लोगों पर चढ़ा हुआ है। यह सच है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना गलत नहीं है लेकिन अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस वीडियो की बात करें तो @gharkekalesh एक्स चैनल से इसे शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा गया, “बांग्लादेश में टिकटोक वीडियो बनाते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।”

रूह कंपा देने के लिए काफी है Viral Video

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह 27 अक्टूबर को ही जारी किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां आप देख सकते हैं कि 5 शख्स ट्रेन की पटरी के बीच टिकटॉक रील बना रहे हैं और इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन एक को टक्कर मार देती है। युवक के साथ जिस तरह का दर्दनाक हादसा हुआ वह किसी के भी रूह को कंपा देने के लिए काफी है।

Viral Video को देख लें सबक

इस वीडियो से निश्चित तौर पर यह संदेश मिलता है कि कभी भी अपनी जान की बाजी लगाते हुए वीडियो या रील ना बनाने में ही आपकी भलाई है। इस तरह की गलती ना करें क्योंकि इससे आप अपने आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026