---Advertisement---

क्या बंगाल में वाकई बन रहे हैं फर्जी Voter ID कार्ड? जानें Mamta Banerjee के आरोपों पर Election Commission का क्या रहा जवाब

Mamta Banerjee: पीआईसी नंबरों में डुप्लीकेसी का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर अगले साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की Voter ID सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ने के लिए चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 2, 2025 9:08 अपराह्न | Updated: मार्च 2, 2025 9:56 अपराह्न

Mamta Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamta Banerjee: हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमलावर रही है। आयोग द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों को खारिज करने के बाद, टीएमसी ने आयोग पर “भाजपा का चुनाव-धांधली विभाग” होने का आरोप लगाया है। Mamta Banerjee के नेतृत्व वाली पार्टी ने चुनाव आयोग पर बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा, “भाजपा ने विभिन्न राज्यों में मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र EPIC नंबर देकर चुनावों में धांधली करने की कोशिश की।” TMC का कहना है कि महाराष्ट्र और दिल्ली में इन रणनीतियों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि पश्चिम बंगाल में इसका पर्दाफाश हो चुका है, जिसके कारण आगे धांधली संभव नहीं होगी।

Mamta Banerjee ने ईसी पर लगाया आरोप

मालूम हो कि ईपीआईसी नंबरों में डुप्लीकेसी का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर अगले साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की Voter ID सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ने के लिए चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, “मेरे पास पश्चिम बंगाल के सभी जिलों से सबूत हैं। हरियाणा और गुजरात के लोगों के नाम पश्चिम बंगाल के निवासियों के समान EPIC नंबर पर दिखाई दे रहे हैं। फर्जी मतदाताओं को ऑनलाइन जोड़ा गया है।”

Election Commission ने बताया कैसे हुई ये गलती

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने ममता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “कुछ मतदाताओं का इलेक्टर्स फोटो पहचान पत्र नंबर एक ही हो सकता है। लेकिन उनके जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र की जानकारी अलग-अलग होगी। एक ही EPIC नंबर के बावजूद कोई भी मतदाता अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारित मतदान केंद्र पर ही वोट कर सकता है। जहां उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावा वह कहीं और वोट नहीं कर सकता है।”

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामले को तूल पकड़ता देख चुनाव आयोग इसे ठीक करने की कोशिश में जुटा है। इसलिए अब Election Commission ने ऐसे मतदाताओं को यूनिक ईपीआईसी नंबर का आवंटन सुनिश्चित करने का फैसला किया है। यूनिक EPIC नंबर आवंटित कर डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबर के हर मामले को ठीक करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए ERONET 2.0 प्लेटफॉर्म को अपडेट करने की तैयारी जोरों पर है।

ये भी पढ़ें: Sadhguru के कार्यक्रम में DK Sivakumar के जाने पर क्यों मचा बवाल? क्या कर्नाटक में फिर से खिल सकता है कमल? जानें क्या कहता हैं समीकरण

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026