---Advertisement---

2 ग्राम से भी कम में बने ये Gold Earring Design बढ़ाएंगे इस ईद आप की खूबसूरती, कीमत कम फैशन जोरदार

Gold Earring Design: अगर आपको बजट फ्रेंडली गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन चाहिए तो आप 2 ग्राम से कम में ये पांच खूबसूरत इयररिंग्स कलेक्शन में शामिल कर सकती है जो वाकई आपकी ईद पर हटके लुक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2025 6:20 अपराह्न

Gold Earring Design
Follow Us
---Advertisement---

Gold Earring Design: महिलाएं गोल्ड ज्वेलरी पहनने की शौकीन होती है और ऐसे में हर ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइन को वह अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं। ईद 2025 के मौके पर अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो ये गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन बेहद खूबसूरत है जो कम कीमत में आपके स्टाइल में एक अलग टच देने के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। बजट फ्रेंडली इन Gold Earring को आप ईद 2025 पर पहनकर इतरा सकती हैं। खास बात यह है कि दो ग्राम से भी कम में ये इयररिंग्स बने हैं जिसे देख सब आपकी तारीफ करेंगे।

Kalyan Jewellers Niharika Gold Earring Design है यूनिक और खूबसूरत

कल्याण ज्वेलर्स के Candere पर यह खूबसूरत गोल्ड इयररिंग्स मौजूद है जिसकी कुल कीमत 12341 रुपए बताई जा रही है। बता दें कि यह 14 कैरेट येलो गोल्ड में है।1.70 ग्राम गोल्ड से बनी यह खूबसूरत Earrings आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। खास बात यह है कि अगर आपको गोल्ड की गुणवत्ता में बदलाव चाहिए तो इसमें कस्टमाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। कम बजट में यह इयररिंग्स देखने में काफी ट्रेंडी है।

P.C.Chandra Jewellers Heart Drop Earring की कीमत और डिजाइन देख हो जाएंगे फिदा

पीसी चंद्र ज्वैलर्स के इस Yellow Gold Heart Drop Earring With Leaf Accent And Drop Dangle Earrings को भी आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस गोल्ड ईयररिंग डिजाइन की खूबसूरती को देख आप खो जाएंगे और निश्चित तौर पर सब आपकी तारीफ करेंगे। खास बात यह है कि आप इसे Amazon से 11457 रुपए में खरीद सकते हैं। 0.9 ग्राम येलो गोल्ड में बनी यह इयररिंग इंगेजमेंट, वेडिंग, बर्थडे वैलेंटाइन डे से लेकर आपके ईद को भी खास बनाने के लिए काफी है।

Tanishq पर मौजूद है बजट फ्रेंडली Subtle Leaf Gold Earring Design

अगर कुछ हटके और खूबसूरत पहनने की ख्वाहिश है तो आप इसे तनिष्क से खरीद सकती है। Subtle Leaf गोल्ड ड्रॉप इयररिंग्स आपके लुक में एक जबरदस्त टच देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। खास बात यह है कि यह आपके बजट में भी हो सकता है। 16092 रुपए की कीमत में 22 कैरेट गोल्ड में 1.526 ग्राम में बनी यह Earrings साड़ी से लेकर सूट तक पर एक अलग लुक देने के लिए परफेक्ट है।

Bluestone से The Nirmala Drop Earring को आप कलेक्शन में कर सकती हैं शामिल

अगर आप ड्रॉप इयररिंग्स पहनने की शौकीन है तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस है। 15062 रुपए की कीमत में बनी 18 कैरेट येलो गोल्ड में आप इस खूबसूरत Earrings को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। यह 1.713 ग्राम गोल्ड से बनी हुई है जो दिखने में तो काफी हैवी है। यह गोल्ड इयररिंग डिजाइन देखने के बाद कोई भी यह विश्वास नहीं कर पाएगा कि यह 2 ग्राम से कम में बनी हुई है।

Gold Earring Design के लिए बेस्ट चॉइस है Malabar पर यह Drop Earings

अगर आपको 2 ग्राम से कम में Earrings लेना है तो आप मालाबार पर मौजूद इस ड्रॉप इयररिंग्स को खरीद सकते हैं जो दिखने में वाकई काफी खूबसूरत और यूनिक है। 16061 रुपए की कीमत में यह इयररिंग आपको 22 कैरेट गोल्ड में मिलेगा। 1.570 ग्राम में बनी यह गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन हॉलमार्क में मौजूद है जिसे आप कैजुअल वेयर से लेकर ट्रेडिशनल वेयर तक पर कैरी कर सकती हैं।

इन पांच गोल्ड इयररिंग डिजाइन को आप बिना सोचे समझे खरीद सकते हैं क्योंकि यह बजट फ्रेंडली भी है और कम कीमत में खूबसूरत डिजाइन आपको मिल जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026