---Advertisement---

करोड़ों लाभार्थियों को PM Awas Yojana से जोड़ेगी मोदी सरकार! इस खास कदम से आसान होगा सर्वे से जुड़ना; यहां समझ लें आवेदन का पूरा प्रोसेस

नया अपग्रेड होने के बाद PM Awas Yojana से जुड़ना और आसान हो गया है। पीएम आवास योजना से ज्यादा लाभार्थियों को जोड़ने के लिए सरकार ने आवास प्लस 2024 और आवास सखी ऐप को अपग्रेड करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ दिया है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों के लोग आसानी से सेल्फ सर्वे का हिस्सा बन पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2025 12:26 अपराह्न

PM Awas Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Awas Yojana: एक ऐसा नया अपग्रेड सामने आया है जो लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने में कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, मोदी सरकार ने आवास प्लस 2024 और आवास सखी ऐप को अपग्रेड किया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किए गए इस ऐप को अपग्रेड कर इसमें कुल आठ क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है। इससे होगा ये कि PM Awas Yojana के लिए हो रहे सर्वे में जुड़ना आसान हो सकेगा। लाभार्थी सर्वे प्रक्रिया का हिस्सा बन पीएम आवास योजना के लिए हो रही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं और अपने पक्के मकान का सपना साकार कर सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको एप अपग्रेड से लेकर आवेदन तक से जुड़ा प्रोसेस समझाते हैं।

करोड़ों लाभार्थियों को PM Awas Yojana से जोड़ेगी मोदी सरकार!

लोगों की जरूरतों और अपनी प्रतिबद्धताओं को मद्देनजर रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केन्द्र ने लोगों को पीएम आवास योजना के लिए हो रहे सर्वे में शामिल होने के लिए ऐप आवास प्लस 2024 और आवास सखी ऐप को अपग्रेड किया है। इस ऐप में अब हिंदा और अंग्रेजी के अलावा पंजाबी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल और उड़िया भाषा को जोड़ा गया है। इसका असर ये होगा कि हिंदी पट्टी राज्यों के अलावा पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओड़िसा और बंगाल के लोग आसानी से सर्वे कर सकते हैं। इस सर्वे का हिस्सा बनकर लोग PM Awas Yojana के तहत जारी मुहिम से जुड़ सकते हैं और पक्के मकान का सपना साकार कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि भारी संख्या में लोग सेल्फ सर्वे का हिस्सा बन रहे हैं और केन्द्र की मुहि से जुड़ रहे हैं।

यहां समझ लें आवेदन से जुड़ा पूरा प्रोसेस

इस खास योजना से जुड़ने के लिए आवेदन की एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। सरकार की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक पीएम आवास योजना के लिए आवेदन हेतु-

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं।
2- इसके बाद ‘Citizen Assessment’ विकल्प पर क्लिक करें।
3- फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘Apply Online’ चुनें।
4- तत्पश्चात नजर आ रहे चार विकल्पो में अपने अनुसार सही विकल्प चुनें।
5- फिर ‘Apply for PMAY-U 2.0’ पर क्लिक करें।
6- एक लिंक खुलेगा निर्देश के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– PM Awas Yojana से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए pmaymis.gov.in लिंक पर जाएं और स्पष्ट जानकारी हासिल करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026