---Advertisement---

Horoscope Today, 01 May 2025: महीने के पहले दिन सूर्य देव की पूजा करने से इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें गुरुवार को कहां रहें सतर्क

Horoscope Today, 01 May 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आखिर मई शुरुआत आपके लिए क्या कुछ लेकर आई है खास। आइए जानते हैं इस बारे में होरोस्कोप टुडे क्या कह रहा है और कैसे आप अपनी किस्मत को बदल सकते हैं। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से किन जातकों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2025 12:53 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 01 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 01 May 2025: 1 मई 2025 मेष राशि से लेकर मीन राशि तक क्या आज आपको सुख समृद्धि के साथ-साथ धन वैभव की प्राप्ति होने वाली है। लव लाइफ में आप आज किन परेशानियों का सामना कर सकते हैं और कहां धन खर्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं आपका आज का राशिफल क्या कह रहा है और कहां आपको किस्मत की मेहरबानी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को आखिर किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है और लव लाइफ से लेकर प्यार और जॉब और करियर तक के लिए कैसा होने वाला है दिन। आइए देखते हैं।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि को दान देने से क्या होंगे फायदे

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज सूर्य देव को जल देने से आपको फायदे मिलेंगे। गुरुवार को आपकी किस्मत की कृपा होने वाली है तो ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें भूलकर भी आज किसी को दान में ना दे। वरना इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। लव लाइफ में साथी आपसे खुश रहने वाला है। वहीं परिवार में आपकी वजह से सबके चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी। काम के सिलसिले में आप परेशान हो सकते हैं।

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus प्यार को दें तवज्जो

सूर्य देव को जल चढ़ाने से वृषभ राशि के जातक को मन मुताबिक चीज मिलने वाली है। आज लव लाइफ में आपको अपने प्यार को तवज्जो देना जरूरी है नहीं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बिजनेस में अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो इसका मुनाफा उस कदर नहीं देखने को मिलेगा जैसा आपने सोचा होगा। कर्ज की वजह से आज परेशान हो सकते हैं।

Horoscope Today, 01 May 2025 में क्या है आपकी आज की स्थिति

मिथुन राशि के जातक की बात करें तो आप अगर गुरुवार का व्रत करते हैं तो इससे मनमुताबिक चीजें देखने को मिल सकती है। लवलाइफ में प्यार को संभाल कर रखे नहीं तो आप इसे हमेशा के लिए खो देंगे। रुके हुए काम आज पूरे होने वाले हैं। इसके अलावा धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में आपको फायदा होगा लेकिन आज आप अपने पार्टनर की वजह से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि यानी Cancer को धन लाभ के मिल रहे हैं संकेत

कर्क राशि मंदिर में लाल कपड़े चढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी लेकिन खर्च होने की भी संभावना है। वैसे धन लाभ की संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बिजनेस में भी मुनाफे मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जॉब में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो वह शादी में तब्दील हो सकता है। गुरुवार का दिन हर हिसाब से आपके लिए फलकारी है।

Horoscope Today, 01 May 2025 में सिंह यानी Leo को बिजनेस में सतर्क रहने की जरुरत

सिंह राशि के जातक आज भगवान सूर्य की पूजा करें इससे आज फायदे मिलेंगे। अगर आप अपने साथी की वजह से परेशान है तो उनसे बात करें नहीं तो आपके बीच दूरियां आ सकती है। बिजनेस में आपको किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से पहले आपको सोचने की जरूरत है। आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है तो नौकरी में भी पॉलिटिक्स से बचें।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि के लिए रोमांस में कैसा है दिन

कन्या राशि को सूर्य का जाप करने से आपको फायदा मिलेगा। जोड़ों के दर्द की वजह से आज आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में जिस कदर आपने मुनाफे नहीं सोचे होंगे आज आपको वह मिलने वाला है। लव लाइफ में आज रोमांटिक माहौल बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

अक्षय तृतीया पर Libra यानी तुला राशि ना लें भावुक होकर फैसले

तुला राशि की बात करें तो आज नमक खाने से बचें। इसके अलावा घर में अपने से बड़ों का खास ख्याल रखें क्योंकि उनके सेहत की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नई नौकरी मिलने की संभावना है तो आय बढ़ने के चांसेज दिखाई दे रहे हैं। आप आज भावुक हो सकते हैं लेकिन जो भी करें सोच समझकर करें नहीं तो इसका असर आपको देखने को मिल सकता है।

इंवेस्ट के लिए कैसा है Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक का दिन

सूर्य नमस्कार करने से वृश्चिक राशि के जातक को फायदा मिलेगा। बिजनेस में नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में कहीं भी इन्वेस्ट करने से बचें। हमेशा के लिए आ सकती है दूरियां अगर आप अपने पार्टनर के साथ दिल खोल कर बात नहीं करते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और आपके घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आज शुभ संकेत है।

धनु राशि यानी Sagittarius के लिए कैसा रहेगा घर का माहौल

धनु राशि के जातक की बात करें तो सूर्य देव को अर्घ्य देने से आज फायदा मिलेगा। अगर आप अपने मां की सेहत का ख्याल रखते हैं तो इससे आपको धन लाभ के भी योग दिखाई दे सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा स्ट्रांग होगा। आज घर में खुशियों का बहार बना हुआ है और आप अपने दोस्तों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि के लवलाइफ का हाल यहां जाने

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज गाय को घास खिलाने से आपको फायदा मिलेगा। गुरुवार के दिन बिजनेस में आपके दोस्तों से फायदे मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मेहनत से आज आप सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उन्हें बताने से ना हिचकें। इसके अलावा वाहन चलाने से जहां तक हो सके सावधानी बरतें।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि भरोसा करने से बचें

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो गरीबों को दान देने से आज आपको फायदे मिलेंगे। सेहत के मामले में आज दिन आपके हित में नहीं है। ऐसे में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप शिरकत कर सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी पर भी भरोसा करने से जहां तक हो सके बचें। घर में बच्चे आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं और आपको खुशखबरी मिल सकती है।

Pisces यानी मीन राशि को कहां मिलने वाले हैं फायदे

मीन राशि की किस्मत की बात करें तो आज सूर्य की पूजा करने से आपको फायदे मिलेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी मुनाफे के योग है। आज के दिन अपने पार्टनर से दिल खोल कर बात करें इससे वह आपको कभी नहीं भूल पाएंगे। आप दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। आज आपका दिन आपके हित में है लेकिन वाहन चलाने से पहले सावधान रहे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026