---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: लीक में सामने आई लॉन्च डेट, Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon की नींद उड़ाएंगे ये हाईटेक फीचर्स; पढ़ें पूरी खबर

Hyundai Venue 2025: अपकमिंग हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी में आलीशान एक्सटीरियर देखने को मिल सकता है। साथ ही एडवांस खूबियों की वजह से Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon जैसी गाड़ियों की टेंशन में इजाफा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 9, 2025 5:30 अपराह्न

Hyundai Venue 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: कार मार्केट में हुंडई अपनी फेमस एसयूवी को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं हुंडई वेन्यू 2025 की। जी हां, हुंडई इस लोकप्रिय एसयूवी के जरिए एक बार फिर से लोगों का दिल जीत सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हुंडई वेन्यू 2025 फेस्टिव सीजन में लोगों के सामने लाई जा सकती है। इस आगामी एसयूवी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि हुंडई वेन्यू 2025 का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon जैसी दमदार और पॉपुलर एसयूवी के साथ हो सकता है।

Hyundai Venue 2025 Launch Date in India

‘ABP’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई वेन्यू 2025 की इंडिया में लॉन्च डेट 24 अक्तूबर 2025 हो सकती है। कार मेकर हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी की टेस्टिंग के बाद इसे इंडियन कार मार्केट में उतारेगी। हालांकि, हुंडई ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Hyundai Venue 2025 Price

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग हुंडई वेन्यू 2025 की कीमत 8 से 13 लाख रुपये एक्सशोरूम रह सकती है।

हुंडई वेन्यू 2025 का आकर्षक डिजाइन और एडवांस फीचर्स

लीक्स के अनुसार, आगामी Hyundai Venue 2025 एसयूवी में खास एक्सटीरियर जोड़ा जा सकता है। इसमें क्वॉड LED हेडलैंप, कनेक्टिड LED DRLs, LED टेललैंप, LED फॉगलैंप और लुभावने लुक के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। फ्लैट विंडो लाइन, लंबा रियर स्पॉइलर आ सकता है, जिससे कार का लुक स्पोर्टी होने की संभावना है। कार के इंटीरियर में ड्यूल टोन थीम आने की उम्मीद है। साथ ही ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, पैनॉरमिक सनरुफ, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और रियर आर्मरेस्ट की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा कार में सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS पैक में कई नए फीचर्स आने की आशंका है।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू 2025 की लीक डिटेल्स
इंजन1 लीटर टर्बो पेट्रोल
पावर120bhp
टॉर्क172Nm
गियरबॉक्समैन्युअल और ऑटोमैटिक

हुंडई वेन्यू 2025 का अनुमानित पावरट्रेन

जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Hyundai Venue 2025 कार में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ में 1.5 लीटर का डीजल इंजन का ऑप्शन जोड़ा जा सकता है।दोनों विकल्पों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलने की संभावना है। फिलहाल कार मेकर ने कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026