---Advertisement---

Mahindra Cars: बड़ी राहत! Anand Mahindra का ग्राहकों को खास सरप्राइज, धाकड़ SUV पर अब होगी 1.56 लाख रुपये तक की बचत, जानें फुल डिटेल

Mahindra Cars: महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने शनिवार को एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया। आनंद महिंद्रा ने बताया कि महिंद्रा की कारों पर छूट 22 सितंबर 2025 से नहीं, बल्कि 6 सितंबर से ही मिलनी शुरू हो जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2025 3:38 अपराह्न

Mahindra Cars
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Cars: केंद्र सरकार ने बीते दिनों जीएसटी की दरों में बदलाव किया था। इसके बाद अब देश में 22 सितंबर 2025 से जीएसटी की नई स्लैब लागू हो जाएंगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुखिया आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर तहलका मचा दिया। आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा कि 22 सितंबर 2025 क्यों? 6 सितंबर 2025 से महिंद्रा की कारों के दाम कम कर दिए गए हैं। महिंद्रा की कारों पर 1.56 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Mahindra Cars पर 1.56 लाख रुपये तक का लाभ

देश की प्रमुख कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के हेड आनंद महिंद्रा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कार्रवाई। सिर्फ वादे नहीं।’ इसके साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि सभी 22 सितंबर 2025 तक का इंतजार कर रहे हैं और हम 6 सितंबर 2025 से ही महिंद्रा कारों पर 1.56 लाख रुपये तक का लाभ प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा कंपनी के मुताबिक, बोलेरो/नियो पर 1.27 लाख रुपये तक, XUV3XO (पेट्रोल) पर 1.40 लाख रुपये तक, XUV3XO (डीजल) पर 1.56 लाख रुपये तक, थार 2WD (डीजल) पर 1.35 लाख रुपये तक, थार 4WD (डीजल) पर 1.01 लाख रुपये तक, स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.01 लाख रुपये तक, स्कॉर्पियो एन पर 1.45 लाख रुपये तक, थार रॉक्स पर 1.33 लाख रुपये तक और एक्सयूवी700 पर 1.43 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

महिंद्रा कारों को खरीदने पर होगी हजारों रुपये की बचत

मालूम हो कि महिंद्रा से पहले टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर 1.55 लाख रुपये तक का फायदा देने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, टाटा मोटर्स की कारों पर छूट 22 सितंबर 2025 से मिलेगी। टाटा अपनी कारों पर 65000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक का लाभ प्रदान कर रही है। ऐसे में अब ग्राहकों को Mahindra Cars खरीदने पर भी हजारों रुपये की छूट मिलेगी। अगर आप नवरात्र से पहले किसी धांसू कार को घर लाने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा की कारों पर मिल रहे धांसू ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। नई जीएसटी लागू होने से पहले ही महिंद्रा ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026