---Advertisement---

Viral Video: ‘सब खत्म हो गया पापा…’ रोते-चिल्लाते बाप के सामने पहुंचा बेटा, अंत में दुखड़े की वजह जान हिल गए इंटरनेट यूजर्स

Viral Video: पिता के सामने रोते हुए बेटा पहुंचा और कहा सब खत्म हो गया। इतना सुनते ही बेचारे बाप की परेशानी बढ़ जाती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ लेकिन जब अंत में वजह का खुलासा हुआ तो बाप को जबरदस्त झटका लगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जिस तरह वायरल वीडियो देखने का खुमार आजकल लोगों के बीच है ठीक उसी तरह रील्स बनाने की सनक भी लोगों में खूब देखी जा रही है। कंटेंट क्रिएटर वैसे तो फन और एंटरटेनमेंट के लिए ये वीडियो बनाते हैं लेकिन इसे देखकर लोगों को खूब मजा आता है। इस सबके बीच Social Media पर बाप बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वाकई काफी क्यूट है। Viral Video में रोते चिल्लाते हुए बेटा अपने बाप के पास पहुंचता है लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर शायद आपको भी झटका लग सकता है। Funny Viral Video को अंत तक जरूर देखें।

Viral Video में बेटे ने अपने दुखड़े से पिता को किया परेशान

फनी वायरल वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत एक बच्चे से होती है जो अपने पिता के पास काफी परेशान होकर पहुंचता है। बेटे को परेशान देखकर पिता पूछता है क्या हो गया जिस पर बेटा कहता है सब खत्म हो गया पापा। बेचारे पापा की परेशानी बढ़ जाती है कि आखिर ऐसा क्या खत्म हो गया। Viral Video में रोते हुए बेटा बोलता है कुछ भी नहीं बचा और फिर पिता कहता है, “कुछ बताओ तो कि क्या खत्म हो गया।” वायरल वीडियो में बेटे का ड्रामा आगे भी बरकरार रहता है। जहां छोटा बच्चा कहता है, “पापा अब मैं कैसे जिऊंगा।”

बेटे का दुख जान वायरल वीडियो में पिता के उड़े होश

इस Funny Viral Video में जब पिता झल्लाकर अपने बेटे से पूछता है तब बड़ी मासूमियत से बेटा जवाब देता है 1.5 GB नेट खत्म हो गया। इतना सुनते ही वायरल वीडियो में पिता को जबर्दस्त झटका लगता है। 19 जुलाई को शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को 4000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और hadiaandyousaf इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंटरनेट यूजर्स इस Viral Video को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं क्योंकि वीडियो का अंत ट्विस्ट से भरपूर था। बेटे के इस जवाब की शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। यही वजह है कि लोग इस फनी वायरल वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026