---Advertisement---

ISRO ने रचा इतिहास, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 इंटरनेट यूजर्स के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर; खासियत जान रह जाएंगे दंग

ISRO: भारत लगातार अंतरिक्ष में अपनी ताकत मजबूत कर रहा है। इसी बीच एक बार फिर इसरो ने इतिहास रच दिया दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 24, 2025 11:03 पूर्वाह्न

ISRO
Follow Us
---Advertisement---

ISRO: भारत लगातार अंतरिक्ष में अपनी ताकत मजबूत कर रहा है। इसी बीच एक बार फिर इसरो ने इतिहास रच दिया दिया है। दरअसल श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से LVM3 M6 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके सफलतापूर्वक लॉन्च पर पीएम मोदी ने इसरो को बधाई दी। एलवीएम3-एम6 / ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 मिशन, एलवीएम3 प्रक्षेपण यान पर आधारित एक विशेष वाणिज्यिक मिशन है, जो अमेरिका की एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह को प्रक्षेपणित करेगा। यह मिशन एलवीएम3 की छठी परिचालन उड़ान है। जो कई मायने में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

ISRO के सफल लॉन्च पर पीएम मोदी ने दी बधाई

बता दें कि इसरो द्वारा ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारत के युवाओं की बदौलत हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम अधिक उन्नत और प्रभावशाली होता जा रहा है।

एलवीएम3 की विश्वसनीय भारी भार वहन क्षमता के साथ, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों की नींव मजबूत कर रहे हैं, वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और वैश्विक साझेदारियों को गहरा कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता में वृद्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत अच्छी है”।

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 इंटरनेट यूजर्स के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

इसरो द्वारा दी जानकारी के मुताबिक इस मिशन में, LVM3-M6 ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा और यह पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह है। यह भारतीय धरती से LVM3 द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सबसे भारी पेलोड भी होगा।

यह उपग्रह ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रहों की अगली पीढ़ी का हिस्सा है, जिसे अंतरिक्ष-आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सीधे मानक मोबाइल स्मार्टफोन को प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही इस सैटेलाइट की मदद से अंतरिक्ष से सीधे धरती पर कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल किया जा सकेगा। यानि अब इंटरनेट और तेजी से चलेगी और कई सेक्टर के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026