---Advertisement---

Diabetes: दवाई और परहेज के बाद भी कंट्रोल नहीं हो रहा शुगर तो, जानें कहां हो रही गलती?

Diabetes:शुगर के मरीजों को कई बार परहेज करने और दवाई खाने के बाद भी बीमारी से राहत नहीं मिल पाती है. इसके कारण डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 28, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: शुगर एक लाइफस्टाइल बीमारी है. ब्लड शुगर का लेवल जब बढ़ या फिर घट जाता है तो डायबिटीज हो जाती है. इसके तनाव से लेकर बिगड़े खान-पान जैसे तमाम सारे कारण होते हैं.  इसीलिए एक बार हो जाने पर कंट्रोल करना बेहद जरुरी होता है. डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 तरह की होती है. मोटे शब्दों में कहें तोग्लूकोज हमारे शरीर के लिए ऊर्जा देता है. ये खाने से मिलता है। इस शुगर को कोशिकाओं तक पहुंचाने और ऊर्जा में बदलने का काम इंसुलिन नाम का हार्मोन करता है। लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब इंसुलिन सही से काम नहीं करता है. इस स्थिति में शुगर खून में जमना शुरु हो जाती है. जिसके बाद ये डायबिटिज बीमारी के नाम से जानी जाती है. इसीलिए डॉक्टर के द्वारा खान-पीन सही रखने और दवा नियमित रुप से खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन कई बार परहेज और दवा खाने के बाद भी फायदा नहीं मिलता है. इसके कारणों के बारे में डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है.

Diabetes को कभी कंट्रोल नहीं होने देता कार्बोहाइट्रेड

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि, परहेज करने के बाद मरीज एक गलती करते हैं. वो अपनी डाइट से कार्बोहाइट्रेड नहीं हटाते हैं.जब हम कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, तो हमारा शरीर उन्हें ग्लूकोज में तोड़ देता है, जो ऊर्जा के लिए हमारे खून में मिल जाता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-MyExpertDoctorHindi

लेकिन शुगर के मरीजों की बॉडी में ये पहले से ही बढ़ा होता है. इसीलिए नुकसान देता है. गेहूं, मैदा और चीनी  को इसीलिए डाइट से हटा दें. ऐसी कोई चीज यूज ना करें जिसमें कार्बोहाइड्रेट  का लेवल हाई हो.

फास्टिंग और मील को छोड़ना शुगर का लेवल बिगाड़ता है

डॉक्टर का कहना है कि, उन लोगों का शुगर कभी कंट्रोल नहीं होता जो फास्टिंग करते है या फिर खाने को सही टाइम पर नहीं खाते हैं. जब लंबे समय तक पेट में कुछ नहीं जाता है तो लीवर अपने पास जमा ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में बदलकर खून में छोड़ना शुरू कर देता है. इससे बॉडी को एनर्जी तो मिलती है लेकिन खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है. ये डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक होता है.

डायबिटिज कंट्रोल रखना है तो रात में देरी से खाने से बचें

रात में देर से खाना खाने वाले शुगर के मरीजों का कभी भी डायबिटीज कंट्रोल नहीं रहता है. रात के समय शरीर सोने की तैयारी के लिए मेलाटोनिन  हार्मोन बनाता है. जिसके कारण इंसुलिन बॉडी में नहीं बन पाती है. जब अग्न्याशय में पर्याप्त इंसुलिन नहीं जाती है तो ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.इसीलिए इस गलती से बचें.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026

High Cholesterol

मार्च 27, 2026

Weight Loss

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026