---Advertisement---

Viral Video:फ्लैट में घुटा मासूम का दम, देखें कैसे मां की तेजी और पड़ोसी की अक्ल ने मौत को दी मात?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है।  वो अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए गुहार लगा रही है तभी पड़ोसी आकर ऐसR अक्ल लगाता है कि, मौत को भी मात मिल जाती है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 27, 2026 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  अगर मुसीबत में अक्ल और धैर्य से काम लिया जाए तो मौत जैसी आफत को भी टाला जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें फ्लैट के अंदर अचानक से छोटे से बच्चे का दम घुट जाता है। इस इमरजेंसी की हालत में मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जोर-जोर से पड़ोसियों के दरवाजे को खटखटाने लग जाती है। तभी एक आदमी आता है और अक्ल लगाकर मासूम को बचा लेता है। ये घटना कोरिया की बताई जा रही है। ये वायरल वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

मां और पड़ोसी की अक्ल से बची मासूम की जान

इस वायरल वीडियो को SATYA l सत्या नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखी जानकारी से पता चलता है कि, बच्चे का अचानक से दम घुट जाता है। वो पड़ोसियों से मदद मांगती है।

देखें वीडियो

इसके बाद आदमी बच्चे को हिला-हिलाकर उसकी सांस लाने की कोशिश करता है वो छोटा सा ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाता है। जिससे मासूम बच्चे की सांसे वापस आ जाती हैं। इस दौरान मां अपने पड़ोसी के साथ मिलकर बच्चे को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंक देती है। इस तरह मां के धैर्य और पड़ोसी की अक्ल से मासूम की जान बच जाती है । ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन ये वीडियो काफी सबक देने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

मां और पड़ोसी की अक्ल से भरे इस वायरल वीडियो को एक्स पर 26 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 49 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पड़ोसी हीरो निकला है’। दूसरा लिखता है, ‘तुरंत के एक्शन ने बच्चे की जान बचा ली’ । तीसरा लिखता है, ‘ये एक खौफनाक डर है’।  सोशल मीडिया पर  वीडियो को देख यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026