---Advertisement---

Viral Video: चलती ट्रेन में लड़के को बाल पकड़-पकड़कर लड़की ने कूटा, युवक की हालत देख यूजर्स को आ रहा मजा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक युवती के द्वारा चलती हुई ट्रेन में युवक को पीटने का मामला सामने आया है। लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप है। इस वीडियो को देख यूजर्स को हंसी आ रही है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 27, 2026 1:32 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2026 2:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चलती ट्रेन में युवती को छेड़ना एक मनचले को इतना भारी पड़ा कि, उसकी जमकर कुटाई हो गई।  इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की सरेआम लड़के को बाल पकड़-पकड़कर मार रही है। ये मामला कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे देख यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वो लड़की की बहादुरी को सलाम ठोक रहे हैं।

Viral Video: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा भारी

ये वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक दरिंदे की सरेआम पिटाई हुई। यह लड़का कथित तौर पर एक महिला को अश्लील तस्वीरें दिखा रहा था और उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

देखें वीडियो

महिला ने उसे सबके सामने पीट-पीटकर बेइज्जत किया। ऐसे व्यवहार से सख्ती से निपटना जरूरी है।’  घटना की क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की के द्वारा युवक को बाल पकड़ पकड़कर पीटा जा रहा है। इस दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन युवती की हिम्मत और बहादुरी ने उसे खौफ में ला दिया है। अभी तक इस घटना पर रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया या फिर कार्रवाई की खबर नहीं है। लेकिन वीडियो को देख यूजर्स हंस रहे हैं और युवती की तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेन में मनचलों की कैसे और कहां करें शिकायत?

आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवती को मनचलों के द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। अगर रेल में किसी के साथ इस तरह की घटना हुई है तो पीड़िता 139 , 182 और 112 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं। ये इमरजेंसी नंबर हैं। जिन पर तुरंत ही मदद मिलती है। इसके साथ ही RailMadad’ ऐप और वेबसाइट पर जाकर भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, टीटीई और अन्य रेलवे कर्मचारी से भी कंप्लेंट कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026