Health Tips: क्या आपको पता है कि आप जहां सो रहे हैं और जैसे सो रहे हैं उससे काफी फर्क पड़ता है। आप अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रख रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी एक ऐसी आदत जिसे आप हर रात बिना सोचे समझे दोहरा रहे हैं। यह आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है। जी हां रात को जिसे आप अपना पार्टनर समझ रहे हैं वह आपके लिए रिस्की हो सकता है। हेल्थ टिप्स में जानते हैं आखिर रात को कौन सा पार्टनर आपके लिए रिस्की है और एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का कड़वा सच।
एक्सपर्ट ने बताया कैसे पार्टनर की वजह से होंगे आप बीमार
View this post on Instagram
डॉक्टर कृष्ण ने इस वीडियो में बताया कि रात के 6 से 8 घंटे आप जिस पार्टनर के साथ बेड पर बिताते हैं वह पार्टनर कोई और नहीं बल्कि आपका तकिया है। इस पर सिर रखकर आप अपनी चैन की नींद सोते हैं लेकिन यह धीरे-धीरे करके आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रहा है। दरअसल तकिया का कवर हर दिन धूल को अब्जॉर्ब करता है इसकी वजह से माइक्रोब्स अब्जॉर्ब्ड होता है और यह अंदर ही जमा हो जाते हैं जिसे आप सोते समय सांस लेते हैं।
जानें कैसे तकिया बन सकता है परेशानियों की वजह
डॉ तरंग कृष्ण ने आगे कहा कि शुरुआत में तो आप इम्यून से सिस्टम से हर दिन लड़ाई करेंगे। अगर आप इस तकिया को बिना धोए या बिना बदले हुए सालों तक इस्तेमाल करते हैं तो उसके बैक्टीरिया और धूल धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और इसकी वजह से आपके शरीर में इंफेक्शन होने का डर बार-बार होने लगता है। इसकी वजह से एलर्जी, एक्ने, सांस की समस्या या फिर इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।
Health Tips में जानें तकिये का कैसे रखें ध्यान
अगर आप भी खुद को हेल्दी रखने के साथ अच्छी नींद चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम एक बार तकिये के कवर को गर्म पानी में जरूर धोएं ताकि उसमें मौजूद बैक्टीरिया और धूल खत्म हो सके। इसके अलावा तकिया को धूप दिखाना भी आपके लिए जरूरी है। समय समय पर तकिया को बदलना भी जरूरी बताया गया है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







