Rashifal 9 September 2026: आपकी जिंदगी में राशियों का योग तो बदलता है लेकिन इसकी वजह से आपके स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपके लिए भाग्य का हाल क्या बता रहा है। जहां बुधवार त्रयोदशी चंद्रमा कर्क राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है तो ऐसे में आपके भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं। निश्चित तौर पर कुछ राशि के जातकों को फायदा तो कुछ को नुकसान हो सकता है। आपके लिए यह बुधवार राशिफल 9 सितंबर 2026 कौन सा योग लेकर आ रहा है जानते हैं।
मेष राशि के लिए देखें सितारों की चाल
राशिफल 9 सितंबर 2026 में मेष राशि के जातक तांबे के बर्तन का दान करने से आपको फायदा हो सकता है। कारोबार में लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से आपका लव लाइफ खराब हो सकता है। जहां तक हो सके चोट और दर्द से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है।
वृष राशि के लिए क्या है Rashifal 9 September 2026
वृष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सरकारी काम में देरी की वजह से मन परेशान हो सकता है। खानपान को बेहतर रखने की सलाह दी जाती है। कपूर जलाकर घर में नेगेटिविटी को दूर करें। माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी से विवाद करने से बचें।
मिथुन राशि के लिए क्या है योग
राशियों की दशा बदलने के साथ ही मिथुन राशि के जातक खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। विदेश से विवाह के ऑफर आ सकते हैं। पुराने मित्र या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा बताया गया है तो मानसिक तनाव बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 9 सितंबर 2026
कर्क राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो पिता का सम्मान करने और उनसे पूछ कर ही कोई भी काम करने की सलाह दी जाती है। पार्टनर की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है तो बच्चों की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत है।
सिंह राशि के लिए जानें खास उपाय
राशिफल 9 सितंबर 2026 में सिंह राशि के जातक प्यार के लिहाज से आज आपका दिन खास नहीं है। बच्चों की सफलता की वजह से आप इंजॉय कर सकते हैं तो मंदिर में दो लौंग और सुपारी चढ़ाने की सलाह दी जाती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है तो बिजनेस में फायदा हो सकता है।
कन्या राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल
सुंदरकांड का पाठ करने से कन्या राशि के जातक को फायदा हो सकता है। विदेश में नौकरी मिल सकती हैं तो मानसिक तनाव कम करने के लिए नींद पूरी लेने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 9 सितंबर 2026
राशियों की दशा अगर बदलती है तो तुला राशि पर किस्मत मेहरबान है। लापरवाही की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। भगवान गणेश को 21 दुर्वा अर्पित करने से फायदा हो सकता है। तनाव और नेगेटिविटी से दूर जाने की सलाह दी जाती है तो आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि के लिए कहां सावधान रहना है जरूरी
वृश्चिक राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सेहत के लिहाज से आज दिन हितकारी नहीं है। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सिर दर्द से परेशान रहेंगे तो वहीं अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। दही खाकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि के लिए जानें बुधवार की क्या है किस्मत
धनु राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो राशिफल 9 सितंबर 2026 में प्यार में नजदीकियां बढ़ने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। घर में गुलाब का पौधा लगाने से फायदा हो सकता है तो ब्लड प्रेशर के मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
मकर राशि के लिए क्या है योग
मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो बिजनेस में सोच समझकर ही निवेश करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ कोई फैसला आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रह सकता है। घर के दक्षिण कोने में अनाज रखें।
राशिफल 9 सितंबर 2026 में क्या है कुंभ राशि की किस्मत
कुंभ राशि के जातक के लिए अगर राशियों के योग की बात करें तो घर से निकलने से पहले बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना जरूरी है। गलतफहमी आपके रिश्ते की बुनियाद हिला देने के लिए काफी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
मीन राशि के लिए क्या है उपाय

मीन राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। नई जिम्मेदारियां मिलने की आशंका है।


















