Belly Fat: अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं और पेट की चर्बी को गायब करना चाहते हैं तो खानपान भी मायने रखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप किस तरह से खा रहे हैं और इसका आपके शरीर पर क्या असर पड़ रहा है यह जान लेना भी जरूरी है। डिनर को लेकर यह 3 गलतियां आपके लिए सबसे बड़े खतरे की वजह बन सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट में बताया वह 3 गोल्डन रूल्स जिसे आजमाने से आपको फायदा हो सकता है। बैली फैट से राहत पाने के लिए आइए जानते हैं कैसे अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
डिनर का क्या है Belly Fat से कनेक्शन
View this post on Instagram
एक्सपर्ट ने बताया कि डिनर हल्का रखें। दिन भर में सबसे लाइट मिल रात का खाना होना जरूरी है इसमें हैवी कार्ब को कम करना जरूरी है। बहुत ज्यादा चावल या रोटी की क्वांटिटी की बजाय प्रोटीन और सब्जियां ज्यादा रखें। ऐसे में दाल, पनीर, सब्जी खाने से आपको फायदा होगा।
डिनर को लेकर टाइमिंग का क्या है महत्त्व
सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले डिनर ले। इससे आपको फायदा होगा। अगर आप 7 से 8 के बीच में खाना खा लेते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट है। इससे खाना पचाने का समय मिलता है। ब्लड शुगर के साथ-साथ आपकी नींद भी अच्छी होती है।
निरंतरता बनाकर रखना क्यों सबसे ज्यादा है जरूरी
एक्सपर्ट ने बताया कि आप अपने खान-पान और सोने की रूटीन में निरंतरता बनाकर रखें। अगर आप एक ही समय पर कहते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म ऑप्टिमाइज होता है और हारमोंस बैलेंस होता है। आपका वजन कम करने का सफर आसान हो सकता है।
जाहिर तौर पर अगर आप अपने रात के खाने को लेकर चीजें बदलते हैं तो इससे आपके वजन पर इसका असर देखने को मिलेगा। आपको फायदा हो सकता है। एक्सपर्ट ने इन तीनों नियमों को गोल्डन रूल बताया है जो आप भी आजमा सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







