---Advertisement---

Parineeti Chopra का वेट लॉस सफर है दिलचस्प, जानें स्ट्रिक्ट डाइट से लेकर वर्कआउट तक में क्या करें

Parineeti Chopra: 37 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से कहर बरपाने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने वजन को डाइट और वर्कआउट से कंट्रोल किया है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिन्होंने अपने वेट लॉस करने से हर किसी को हैरान कर दिया। जी है। हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा की जो 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है अपने वजन को घटाकर लोगों को शॉक्ड करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी डाइट और वर्कआउट पर काफी अच्छे से ध्यान दिया। रिपोर्ट में बताया जाता है कि 28 किलो वजन घटाकर उन्होंने साइज 38 से साइज 30 हासिल करने में कामयाब रही है।

खानपान को लेकर क्या ध्यान रखती हैं Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा की डाइट सीक्रेट को लेकर अगर बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह पिज़्ज़ा, बर्गर फ्रेंच फ्राइज और ज्यादा मीठी चीजों से पूरी तरह से दूर हो गई थी। चीनी और जंक फूड को उन्होंने अपनी खान-पान में जगह ही नहीं दिया और इस बात का खास ख्याल रखी। 6 महीने तक बाहर की चीजें पूरी तरह बंद रखी।

डिनर और ब्रेकफास्ट में क्या खाती है परिणीति चोपड़ा

वहीं परिणीति चोपड़ा को लेकर कहा जाता है कि वह जल्दी खाना खाने में भरोसा रखते हैं। उनके मुताबिक रात में सोने से 2 घंटे पहले वह खाना खाती है और इस बात का खास ख्याल रखती है कि वह हल्का और कम तेल वाला हो। वहीं सुबह की शुरुआत नाश्ते से करती है जिसमें इस बात का ध्यान रखती है कि एक ब्रेड मक्खन के साथ एक व्हाइट एग और एक गिलास दूध या जूस का सेवन करें।

वर्कआउट को लेकर क्या ध्यान रखती हैं एक्ट्रेस

वर्कआउट को लेकर भी परिणीति चोपड़ा काफी स्ट्रिक्ट है। रिपोर्ट में बताया जाता है कि कार्डियो के साथ-साथ वह वेट लिफ्टिंग पर भी ध्यान देती है और स्विमिंग करना भी उन्हें पसंद है। शरीर को टोंड बनाने के लिए वह पारंपरिक मार्शल आर्ट भी सीखी और इस बात की खास ख्याल रखती है कि उनका वर्कआउट रुटिन काफी स्ट्रिक्ट हो और वह इसे कभी भी मिस नहीं करती हैं।

यह सच है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस में जब वेट लॉस जर्नी की बात होती है तो परिणीति चोपड़ा का जिक्र होता है। आज 37 की उम्र में भी उनकी फिटनेस तारीफ के लायक है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prahaar Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 21, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 21, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 21, 2026

Sara Ali Khan

अक्टूबर 21, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026