---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 04 January: इन जातकों को रहना होगा आज सावधान, जानिए मेष से मीन राशि तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal 04 January: गुरुवार का दिन कुछ लोगों के लिए काफी खास रहने वाला है तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सचेत रहने की जरूरत है तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 8:00 पूर्वाह्न

Aaj ka Rashifal 04 January
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 04 January: ग्रहों की चाल के हिसाब से हमारा हर दिन कुछ अलग होता है। कभी हम खुश रहते हैं तो कभी बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ लोग दैनिक राशिफल को देखकर इस बात का अनुमान लगाते हैं कि यह दिन उनके लिए अनुकूल है या नहीं। आइए जानते हैं आखिर कैसा रहने वाला है आपका 4 जनवरी गुरुवार का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातक आज बेवजह झगड़े और झंझटों से दूर रहे और जहां तक हो सके दूसरे के मामले में चुप्पी ही बना कर रखें। परिवार में किसी सदस्य के बर्ताव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन अपने आप पर संयम बना कर रखें लेकिन कोई कलह दूर होने वाली है।

वृष राशि (Taurus)

कानूनी मामलों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहेगें। बड़ों की सलाह जरूर माने और उस पर जहां तक हो सके काम भी करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी फलदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको हर तरफ सफलता ही सफलता मिलने वाली है।करियर को लेकर कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं लेकिन कार्य क्षेत्र में कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक के लिए आज का दिन खास है। आज किसी काम को करने की अगर योजना बना रहे थे तो सफलता मिलेगी। परिवार में जीवनसाथी और संतान को लेकर आप निर्णय ले सकते हैं तो बिजनेस में भी आप कदम उठा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और डॉक्टरी परामर्श जरूर ले। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना है ऐसे में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले। जहां तक हो सके उधार देने से बचें और अपने दिल की सुने और वही करेंl

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक की आज कोई इच्छा पूर्ति होगी और आप हो सकता है बाहर भी जा सकते हैं। अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन काफी खुशनुमा है क्योंकि आपके कोई पुराने मित्र मिलने वाले हैं। पॉलिटिक्स से जुड़े हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले सोच समझ कर फैसला लें।

धनु राशि (Sagittarious)

धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। हो सकता है कोई निराशाजनक सूचना भी मिल सकती है। जीवन साथी की वजह से आप परेशान रह सकते हैं और आपकी अनबन भी हो सकती है। दूसरों की सलाह ना मानें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक का आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। कुछ भी बिना सोचे समझे ना करें नहीं तो आगे परेशानी हो सकती है। परिवार में जो भी सोच समझकर बोलें नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए काम की अगर शुरुआत करने वाले हैं तो आज सोच विचार कर सकते हैं। हो सकता है आपको नौकरी के ऑफर भी मिले। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आध्यात्मिक कार्य पर ध्यान देंगे और बिजनेस में इन्वेस्ट करने वाले लोग कुछ और योजना बना सकते हैं। खान-पान में संयम बरतें क्योंकि स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026