---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 16 December : शनिवार को इन 5 राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत, देखें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 16 December : हफ्ते के आखिरी दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। चलिए आपको आज के राशिफल के बारे में बताते हैं। मेष शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। परिवार में कोई अशुभ घटना घट सकती है। नौकरी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 16, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 16 December : हफ्ते के आखिरी दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। चलिए आपको आज के राशिफल के बारे में बताते हैं।

मेष

शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। परिवार में कोई अशुभ घटना घट सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पैसों का लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। गुस्से में फैसला लेने से बचें।

वृषभ


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। वाहन चलाते हुए सावधान रहें। आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले विचार कर लें।

मिथुन


मिथुन राशि के जातक आज कहीं घुमने जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुश खबरी मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। काम में मन लगेगा। आज आपके खर्चें बढ़ सकते हैं।

कर्क


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हेल्थ बिगड़़ सकती है। किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह


सिंह राशि के जातकों का आज किसी से विवाद हो सकता है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आज आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ सकती है। व्यापार में काफी लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध मधूर होंगे। उधार लेने और देने से बचें। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

कन्या


कन्या राशि के जातक आज किसी विवाद में फंस सकते हैं। सोच-समझकर बोलें। आज आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। प्रोपर्टी से जुड़े कामों पर सावधान रहें। वाहन चलाने से बचें। आज किसी से मन की बात कह सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी षेयर ना करें।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई खुश खबरी मिल सकती है। विवाद में फंसने के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का आज आत्म विश्वास थोड़ा कम रहेगा। तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने वाले योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। अच्छे करियर के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु


धनु राशि के जातक आज किसी धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में काफी लाभ हो सकता है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे हैं। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर


मकर राशि के जातकों को किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार में किसी से साथ कुछ बुरा हो सकता है। किसी भी विवाद से दूर रहें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में सफलता मिल सकती है। आज आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज घर से निकलते हुए सावधान रहें। आज आपको धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। उधार लेना पड़ सकता है। घरवालों के प्रेम मिलेगा। खान-पीन पर नियंत्रण रखें। जीवन के लिए अच्छा मार्ग दर्शन मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन


मीन राशि के जातकों का आज घर में विवाद हो सकता है। वाहन चलाने से बचें। किसी भी प्रकार की बहस से बचें। तनाव से दूर रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप अपने मन की बात किसी से कह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026