---Advertisement---

Horoscope Today, 02 May 2025: शुक्रवार के लिए यहां जानें 12 राशियों के उपाय! मिथुन ही नहीं इन 3 जातकों के लिए लकी है दिन

Horoscope Today, 02 May 2025: शुक्रवार के दिन मिथुन सहित इन 3 राशियों पर किस्मत की कृपा होने वाली है। आय के साथ-साथ आज आपको क्या फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं होरोस्कोप टुडे 2 मई 2025 का दिन क्या कह रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2025 12:54 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 02 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 02 May 2025: कोई दिन ऐसा होता है जो आपके लिए लकी होता है तो किसी दिन कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती है जो आपने सोचा भी नहीं होता है। राशिफल हर दिन अलग स्थिति लेकर आती है और ऐसे में 2 मई 2025 का दिन आपके लिए किन मायनों में खास है और कहां आपको आज अपने मन पर कंट्रोल करने की जरूरत है। मिथुन राशि के अलावा मीन, कन्या और वृश्चिक के लिए आज का दिन फल दायक होने वाला है और शुक्रवार की विशेष कृपा होने वाली है। हालांकि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन आज आपके लिए कौन से उपाय हित में है आइए जानते हैं।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि इस खास शख्स से लें सलाह

सफेद चीज गरीबों को दान देने से मेष राशि की किस्मत आज बदल सकती है। शुक्रवार को पैसे खर्च होने की संभावना है लेकिन स्ट्रेस की वजह से आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसले लेने से पहले सोच समझ लें। आज पार्टनर के साथ राय लेना ना भूले क्योंकि आप दोनों द्वारा उठाए गए कदम आपके लिए फलकारी साबित होगा।

होरोस्कोप टुडे वृषभ यानी Taurus को लवलाइफ में गलतफहमी ना आने दें

पशु पक्षियों को आज खाना खिलाने से वृषभ राशि के जातक की किस्मत खुलने वाली है। जो भी करें सोच समझकर करें क्योंकि बिजनेस में आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। गलतफहमी पार्टनर के साथ ना आने दे क्योंकि यह आप दोनों के रिश्ते के लिए शुभ नहीं है। आज आपका दिन लकी हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करने की भी जरूरत है तभी सफलता हाथ लगेगी।

Horoscope Today, 02 May 2025 में क्या आज आपको मिलेगी तरक्की

बात करें मिथुन राशि की तो शुक्रवार आपके लिए लकी है। आज आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी और मानसिक स्ट्रेस खत्म होने वाला है। अगर आपने कोई लोन ले रखा है तो वह भी खत्म हो सकता है। तरक्की के हर रास्ते खुलने वाले हैं। आज के दिन खुशनुमा माहौल बना रहेगा और परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। तुलसी के पौधे में जल देने और दिया जलाने से आपको फायदे होंगे।

कर्क राशि यानी Cancer गुस्से को ना आने दे बीच में

गरीबों को दान देने से कर्क राशि के जातक आज आप शांति का सकते हैं। आज सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। लव लाइफ में बात करें तो पार्टनर के साथ दूरियां आ सकती है और किसी तीसरे के आने की भी संभावना है। बातचीत और गुस्से पर नियंत्रण रखकर आप अपने दिन को फलयुक्त बना सकते हैं। हालांकि किसी खास से मुलाकात होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

Horoscope Today, 02 May 2025 में सिंह यानी Leo ना आने दें गलतफहमी

बात करें सिंह राशि के जातक की तो आज शिक्षा के मामले में आपको सफलता मिलने वाली है। मंदिर जाने से आज शुक्रवार को आपको धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो इसके अलावा पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। किसी और को अपने बीच ना आने दे। शक और गलतफहमी आपके रिश्ते की बुनियाद हिला सकती है तो आज परिवार में भी क्लेश होने की संभावना है।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि धोखे की वजह से हो सकते हैं परेशान

पीपल के पेड़ में पूजा करने से कन्या राशि के जातक आप कुछ परेशानियों से निजात पा सकते हैं। शिक्षा के मामले में आज आपको सफलता हाथ लगेगी हालांकि धोखे से भी आज बचकर रहने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आय में वृद्धि होंगी और निश्चित तौर पर आप जहां भी खर्च करेंगे उससे आपको फायदे नजर आने वाले हैं। पार्टनर को धोखा देने से बच कर रहे।

शुक्रवार को क्या करने से Libra यानी तुला राशि को होंगे फायदे

कन्या को भोजन करने से तुला राशि के जातक शुक्रवार के दिन आपको कृपा मिल सकती है। पार्टनर के साथ संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आप दोनों का रिश्ता अंतिम मोड पर आ सकता है। आज के दिन वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतें क्योंकि इस दौरान आपको संभलकर रहने की जरूरत है। हनुमान जी का पूजा करना भी आपके लिए फलकारी है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक के लिए कैसा होगा घर का माहौल

वृश्चिक राशि के जातक सेहत के मामले में आज थोड़े सावधान रहे। व्यर्थ की चिंता की वजह से आप किसी अपने को भी खो सकते हैं। लापरवाही में कोई भी फैसला न लें हालांकि आज आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है। घर में शादी का माहौल बना रहेगा और आपका कोई बिछड़ा हुआ दोस्त आपको मिलने वाला है। खर्च करने से आज संभलकर रहने की जरूरत है तो वहीं सूर्य देव को चल दे।

धनु राशि यानी Sagittarius धन खर्च करने से रहे सावधान

धनु राशि के जातक आज शादीशुदा जिंदगी में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ढलते सूरज को देखें इससे आपको फायदे होंगे। आज लिवर रोगी के लिए दिन हितकारी नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में परहेज करने में ही आपकी भलाई है। आप खर्च करने के दौरान सोच समझ कर ही फैसला ले क्योंकि इससे आपको धन नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि को पार्टनर की वजह से मिलेगी इज्जत

मकर राशि के जातक आज भगवान शिव की पूजा करने से आपको धन लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आप शारीरिक तौर पर एक्टिव नहीं रहेंगे और ऑफिस में भी आपका काम में मन नहीं लगेगा। पार्टनर की वजह से आप समाज में सम्मानित महसूस कर सकते हैं। घर में किसी अपने के तबीयत खराब होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि के लिए है इमोशनल दिन

कुंभ राशि के जातक आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है। बहस करने से जहां तक हो सके बचें। गुप्त दान करने से आज फायदे होंगे। बिजनेस में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं तो गृहणी के लिए आज गुस्से पर कंट्रोल करना फायदेमंद रहेगा। संतान की वजह से आप भावुक हो सकते हैं। इसके अलावा शिक्षार्थी को सफलता मिलने के चांसेज दिखाई दे रहे हैं।

Pisces यानी मीन राशि के लिए क्या है आज फलदायक

बिजनेस के मामले में मीन राशि के जातक आपकी छप्पर फाड़ कमाई होने वाली है। पार्टनर के साथ दूरियां आ सकती है लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए हर तरीके से लाभ ही लाभ देने वाला है। हरे रंग के वस्त्र पहनने से आपको फायदे मिलेंगे। इसके अलावा परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं इससे आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026