---Advertisement---

Horoscope Today 03 May 2023: आज इन राशियों पर गणपति बप्पा की रहेगी कृपा, यहां देखें बुधवार का राशिफल

Horoscope Today 03 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 03 मई 2023 बुधवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 3, 2023 1:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Horoscope Today 03 May 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 03 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 03 मई 2023 बुधवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको पैसों की जरूरत होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत होगा। साथ ही नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छ रहने वाला है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको अपना काम समय पर पूरा करना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। साथ ही आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जिन जातकों के भाई के विवाह में समस्या आ रही है वह आज खत्म हो जाएगी। आज आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपना काम समय पर पूरा करना होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आएंगे।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। साथ ही आज आप जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। छात्र-छात्राओं के लिए आज कि दिन अच्छा है। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज सही समय है। साथ ही आपको आय के कई अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का समय बढ़िया रहने वाला है। आज किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाते हैं तो किसी तल्ख टिप्पणी से बचें।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जो जातक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं वे आज काफी मेहनत करते हुए नजर आएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जातक जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने के अच्छे संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में सब अच्छा महसूस होगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिजनों के साथ सुख-दुख बांटते हुए नजर आएंगे। संतान आज आपको सुखद समाचार सुनाएंगे। दिन को खास बनाने के लिए लोगों को तोहफा दें। आज आप घर में छोटी-पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment