---Advertisement---

Horoscope Today 10th July: मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन होगा बेहद खास, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today 10th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 10 जुलाई 2023 सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। इसके अलावा सावन महीने के चलते कुछ राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 10, 2023 12:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 9:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 10th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 10 जुलाई 2023 सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। इसके अलावा सावन महीने के चलते कुछ राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल किन राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। यदि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है तो समझदारी से काम ले और उसका हल निकाले। मन की शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रम करें और पूजा पाठ में मन लगाएं। व्यापार में लेनदेन को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो रिस्क लेना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। धार्मिक कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें या फिर किसी यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा शुभ होगी। आप जो भी कार्य करते हैं उसमें लाभ की उम्मीद है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें और बड़ों के आशीर्वाद से ही अपने सभी काम करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी से हो सकती है जिससे मिलने के बाद आपका मन काफी खुश हो जाएगा किसी गलतफहमी के कारण परिवार में विवाद विवाद हो सकता है नौकरी कर रहे लोगों के लिए कल का दिन काफी कंफ्यूज कर सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए भी अच्छे योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपनी व्यक्तिगत लाइफ में घर बैठे ही सारे काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय के जरिए भी आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने बच्चों के साथ कीमती समय बिताएं और जीवन साथी को भी समय दे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक संस्था या समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। लेकिन आप अपने काम पर ध्यान लगाए रखें। नौकरी कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के अवसर है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करें ही लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। कानून से संबंधित कोई मामला भी सुलझ सकता है। इससे आपके मन को खुशी मिलेगी। लेकिन फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाएं। मानसिक सुखों में वृद्धि होगी और नए काम का शुभारंभ भी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को कल के दिन तरक्की मिलने की संभावना है। इससे आपकी धन में बढ़ोतरी होगी और परिवार के साथ बैठकर भविष्य के लिए योजना भी बना सकते हैं। धार्मिक मामलों से संबंधित कोई मामला भी सुलझ सकता है। बातचीत से संतुलन स्थापित करें।

Also Read: Monsoon Rain: उत्तर से पश्चिम तक बारिश का कहर, पहाड़ों में तबाही, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, 13 लोगों की मौत

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को मनपसंद पद या कार्य मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी। मित्रों या परिवार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। चासनी और भौतिक कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो संयम से काम ले। परिवार के साथ कीमती समय व्यतीत करें और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कार्य करें। यदि आप लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो शेयर मार्केट में पैसा लगाएं। इसके अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी कोई निर्णय ले सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है परिवार के साथ खुशी भरा दिन व्यतीत करेंगे। साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी जीवन साथी को खुश करने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है। आय में वृद्धि होगी और सेहत पर भी ध्यान दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। आपकी हंसमुख स्वभाव की वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे। व्यवसाय में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय के लिए अगर आप नई योजना बनाएंगे तो इससे लाभ में और वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। परिवार या मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार संबंधी नई योजना भी बना सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए नई नीतियां बनाने में मित्रों की मदद लें। किसी को भी आप अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में ना पता लगने दे और आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Also Read: Punjab News: मूसलाधार बारिश ने पंजाब के लोगों की बढ़ाई मुश्किल, मदद के लिए CM Mann ने उठाए जरुरी कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Rashifal 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026