---Advertisement---

Horoscope Today, 11 May 2025: मेष, मिथुन से लेकर कुंभ और मीन तक रविवार को सितारों का क्या है योग! बाहर निकलने से पहले जानें किस्मत

Horoscope Today, 11 May 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक, रविवार को आखिर किस्मत की कृपा क्या आप पर मिलने वाली है। आइए जानते हैं आपका भाग्यफल क्या कह रहा है और कहां आपको संभलकर रहने की जरूरत है ताकि किस्मत आप पर मेहरबानी दिखा सके।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 11, 2025 8:57 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 11 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 11 May 2025: रविवार का आपका राशिफल क्या कहता है और आपको किन मामलों में आज फायदे मिलने वाले हैं। क्या भगवान की कृपा आप पर बरसने वाली है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक कहां आपको सफलता मिलने वाली है और किन मामलों में आज सतर्क रहने की आपको जरुरत पड़ सकती है। आज कौन से उपाय आपके लिए हित में होने वाला है तो कहां आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। इस सब को जानने के लिए होरोस्कोप टुडे 11 मई 2025 आइए जानते हैं।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि को कहां संभलने की जरूरत

मेष राशि के जातक आज आपको तुलसी के पौधे में जल देने से किस्मत की मेहरबानी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने वाले हैं तो माता-पिता की वजह से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच क्लेश होने की संभावना है तो ऐसे में अपने बीच वाद विवाद ना होने दे नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जॉब में आपके सीनियर का सपोर्ट मिलने वाला है।

होरोस्कोप टुडे वृषभ यानी Taurus प्यार के मामले में रहे सतर्क

वृषभ राशि आज आप बेलपत्र का दान करें इसकी किस्मत आपका साथ देने वाली है। इसके अलावा आपको आज अपने पार्टनर से प्यार छिपाने में पीछे नहीं रहना चाहिए क्योंकि आपके बीच किसी और की भी एंट्री हो सकती है। खान-पान पर संयम बरतें। आज स्वास्थ्य को लेकर आप परहेज करें। संतान की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। फैमिली संग आप सामंजस्य बनाकर रखने की कोशिश करें।

Horoscope Today, 11 May 2025 में जल्दबाजी करने से बचें मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज शादीशुदा जिंदगी में आपको अनबन होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो जो भी करें सोच समझकर करें। रविवार को शिव मंदिर में जाकर दान देने से आपको फायदे मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता बनाने के लिए आपको थोड़ी जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य का चिंता करना बेहद जरूरी है नहीं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

कर्क राशि यानी Cancer को मान सम्मान में वृद्धि के योग

कर्क राशि की बात करें तो आज आपके लिए कानूनी पचड़े में फंसने से पहले परहेज करने की जरूरत है। परिवार और समाज में आपकी मान सम्मान में वृद्धि नहीं होगी। इसके अलावा आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं तो बेल के पत्ते की पूजा करने से किस्मत की मेहरबानी आप पर हो सकती है। काम में मेहनत से जरा भी न हिचके नहीं तो आपको सफलता नहीं हाथ आएगी।

Horoscope Today, 11 May 2025 में सिंह यानी Leo के लिए सेहत के मामले में कैसा है दिन

गरीबों को लड्डू दान देने से सिंह राशि के जातक पर भगवान की विशेष कृपा होने वाली है। आज के दिन पीला रंग पहनने से आपको फायदे मिलेंगे। सेहत की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो इसके अलावा जॉब के लिए आज अच्छा दिन है। प्यार में अपनों के बीच किसी और को आने ना दे नहीं तो आपका रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो सकता है। परिवार में आप चर्चा के विषय बने रहेंगे।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि को धन प्राप्ति के योग

तुलसी का पौधा घर में लगाने से कन्या राशि के जातक की किस्मत मेहरबान होने वाली है। आज धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा पहले की संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने वाले हैं। आज आप अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे और आप दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक सामंजस्य बना कर रखने की आज जरूरत पड़ सकती है।

इंवेस्मेंट करने से पहले सोचें Libra यानी तुला राशि

तुला राशि की बात करें तो आज शिव मंत्र का जाप करने से आपको फायदा मिलेगा। पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो इसके अलावा जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा बिजनेस में भी मुनाफे मिलेंगे लेकिन इन्वेस्ट करने से पहले आपको आज सोचने की जरूरत है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक को कहां मिलने वाले हैं फायदे

वृश्चिक राशि के जातक आज पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस की कोई कमी नहीं होने वाली है। आत्मविश्वास से भरपूर आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मीडिया और आईटी में काम करने वाले लोगों को तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। इसके लोग ऑफिस में आपके काम की तारीफ होने वाली है। शिक्षा के मामले में आज मेहनत करने से सफलता हाथ लगेगी।

धनु राशि यानी Sagittarius बीमारियां कर सकती है परेशान

घी और गुड़ गाय को खिलाने से आज धनु राशि के जातक को फायदा मिलने वाला है। रविवार के दिन आपका साथी के साथ मनमुटाव नहीं होगा और आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा स्ट्रांग होगा। इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें। बीमारियों से घिर सकते हैं इसलिए अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पैसों की आमदनी सामान्य रहने वाली है।

होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि को बिजनेस में मिलेंगे लाभ

मकर राशि के जातक आज मां पार्वती और शिव जी की पूजा करें। इससे आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है तो मन में उतार-चढ़ाव का योग बना रहेगा। प्यार के मामले में आप दोनों के बीच आकर्षण बढ़ सकता है और दोनों के बीच की दूरियां भी कम होने वाली है। किसी दूसरे के सपोर्ट से आपको बिजनेस में भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि आज क्या उपाय करें

बात करें कुंभ राशि के जातक की तो गरीबों को दान देने से मां लक्ष्मी भी खुश रहेगी। आपको धन लाभ आज होने वाले हैं। प्यार को लेकर अपने इमोशंस को जाहिर करने में कसर ना छोड़े लेकिन गुस्से में आकर कोई भी फैसला करने से बचें। आज आपको खुद के बारे में सोचने की जरूरत पड़ेगी। आज का दिन आपका मिला-जुला रहने वाला है लेकिन बिजनेस के मामले में आपको मुनाफे मिल सकते हैं।

Pisces यानी मीन राशि इमोशनल होकर ना ले कोई फैसला

बात करें मीन राशि के जातक की तो आज भगवान शिव की पूजा करने से आपको फायदे मिलेंगे। कोई भी इनवेस्ट करेंगे तो उससे आपको लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आपको आज स्वास्थ्य के मामले में भी कोई परेशानी नहीं है तो उसके अलावा इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें। आत्मविश्वास की वजह से आप अपनों को नाराज भी कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026