---Advertisement---

Horoscope Today 12 April 2023: इन तीन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Horoscope Today 12 April 2023: ज्योतिष शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों के परिवर्तन से राशिफल में बदलाव देखने को मिलता है। आज का दिन बुधवार है। आज के दिन गणेश जी की कृपा जातकों पर बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, आज यानी बुधवार के दिन किन जातकों का दिन कैसा रहने वाला है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 12, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। अपने कार्य में धैर्य और संयम रखें। बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। आज के दिन धनलाभ होने की संभावना है। आज के दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन अति उत्तम रहेगा। आज के दिन आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। इससे आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं आज रोजगार में बड़ा मुनाफा होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। जातकों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसलिए धैर्य रखें और सावधानी से सभी कार्यों को करें। गणपति महराज की पूजा अर्चना करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन विदेश यात्रा पर जाने का संयोग है। आज के दिन पानी और बिजली से सावधान रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन बहुत बेहतर रहेगा। आज के दिन हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। घर की सभी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन खूब बेहतर रहेगा। आज के दिन इन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान अपने करियर में बहुत आगे बढ़ेंगे। आज के दिन धनलाभ का योग बन रहा है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। आज के दिन तबियत बिगड़ सकती है मगर सावधान रहने की जरूरत है। वहीं आज के सभी आप मालामाल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन परेशानियों से घिरा रहेगा। कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नए दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुधवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन घूमने जाने का मौका मिलेगा। निवेश करने से पहले बचें। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। भूमि और वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आप किसी नई उलझन में उलझ सकते हैं। वहीं किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे मगर उसमें परेशानियां आएंगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन कई नई चीजों का आगमन आपके जीवन में हो सकता है। सेहत में सुधार रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। धैर्य और संयम से काम लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 8

मार्च 26, 2026

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 6

मार्च 24, 2026