---Advertisement---

Horoscope Today 16th June 2023: इन राशि जातकों के लिए बेहद विशेष रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 16th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 16 जून 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल शुक्रवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 16, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 16th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 16 जून 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल शुक्रवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी और संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। जहां पर आपको नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। पिताजी से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ कुछ खास पल बिता सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होगा और अच्छी नौकरी मिलने के संकेत हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पैतृक व्यवसाय कर रहे जातकों को कुछ बदलाव करने होंगे। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा और बच्चों के साथ अपने खास पल व्यतीत करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। माता पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ पारिवारिक समझ समस्याओं को साझा करें और उन को समझाने के लिए कार्यरत रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करेंगे। पिताजी से अपनी मन की बात शेयर करें। माता या पिता की सेहत पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आप की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपका मित्र आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है।। लेकिन आप अपने काम पर ध्यान दें और कुछ ऐसे मित्रों से दूर रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। कल के दिन आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपकी सेहत में भी सुधार होगा‌ आर्थिक हालात मजबूत होंगे और अपने काम का आनंद लें और उसे जुड़ाव भी महसूस करें। आपके दिन की शुरुआत से ही कार्य क्षेत्र में कुछ अटकले देखने को मिल सकती है, लेकिन आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। जातको को मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी और सभी के साथ तालमेल बनाए रखें। यदि आपके थोड़े बहुत टकराव है तो उन्हें प्रेम में बदलने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। काम की तलाश में भटक रहे जात को को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है। व्यवसाय में भी काफी सफलता मिलेगी और नए नए कॉन्ट्रैक्ट बनेंगे। किसी परिचित की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं। अपने मन की शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में समय बिताएं। जीवन का आनंद लेने के लिए सभी के साथ चले और अपने मन की बात माता-पिता से साझा करें।

Also Read: Mukhtar Ansari: अपने बेटे और बहू से मिलने को तरसा बाहुबली मुख्तार, कोर्ट से लगाई ये गुहार

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। प्रतिदिन की दिनचर्या में बदलाव होने से आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज्यादा ध्यान रखेगा। खाली समय में आप कुछ अच्छे काम कर सकते हैं। यदि आप गणेशाय में योजनाएं बनाते हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी और अच्छा धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। परिवार वालों के साथ आप कुछ खास पल व्यतीत करेंगे। भविष्य के लिए योजना भी बनाई जा सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो उसमें भी धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नए ऑफर भी प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। यदि आपने कोई पहले से निवेश किया है तो उससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी मिलने के आसार हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से अपने काम करें। जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी और आपके मन की इच्छा भी पूरी होगी। हायर एजुकेशन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। यदि आपके रिश्ते की बात चल रही है तो इसमें भी शुभ समाचार मिलने के संकेत है। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। दिनचर्या में बदलाव होने से आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। संतान द्वारा मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक भावनाओं के चलते आप तीर्थ स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। यदि आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं तो उन्हें किसी यात्रा पर ले जाएं। ससुराल पक्ष की ओर से भी धन मिलने के योग बने हैं।

Also Read: बिहार के CM Nitish Kumar की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ पास पहुंचा बाइक सवार, ऐसे बची जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026