---Advertisement---

Horoscope Today, 17 April 2025: इन 2 राशियों पर पड़ने वाला है बृहस्पति का बुरा प्रकोप! जानिए 12 राशियों के लिए क्या कहती है आपकी किस्मत

Horoscope Today, 17 April 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक आइए जानते हैं 17 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए क्या कह रहा है। गुरुवार को आपकी किस्मत की कृपा कैसे हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 17, 2025 8:41 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 17 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 17 April 2025: गुरुवार के लिए क्या है राशिफल और किन्हे आज परेशानी नहीं होने वाली है। गुरुवार इन तीन राशियों के लिए शुभ होने वाला है 17 अप्रैल 2025 का दिन क्योंकि इस दिन कई लोगों की किस्मत पलटने वाली है। आज के दिन आखिर आपको क्या करने की जरूरत है और ग्रहों की चाल क्या आपके हित में है। इस सब को जानने के लिए होरोस्कोप टुडे 17 अप्रैल 2025 आइए जानते हैं। इसके अलावा लव लाइफ से लेकर जॉब और करियर तक में क्या खास है।

इस वजह से बाहर जा सकते हैं Horoscope Today Aries यानी मेष राशि

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज सफलता आपकी कदम चूमने के लिए तैयार है। अगर आप आज मंदिर में दान करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक जीवन में आपको आज भरपूर मदद मिलने की संभावना है। आज काम के सिलसिले में आपको बाहर जाने की जरूरत पड़ सकती है।

इंवेस्ट करने से पहले सोचें होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus

गुरुवार के दिन वृषभ राशि के जातक सोच समझकर ही कहीं इन्वेस्ट करें। सेहत के मामले में आपको मात खानी पड़ सकती है। लव लाइफ में आज अगर आप दिल की बात नहीं करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। गणेश भगवान को आज माला अर्पित करें इससे आपको फायदा होगा तो करियर में भी आज तरक्की के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Horoscope Today, 17 April 2025 में Gemini यानी मिथुन राशि को यहां से मिल सकती है खुशखबरी

मिथुन राशि के जातक आज प्यार की आपकी जिंदगी में कोई कमी नहीं रहने वाली है। बच्चे से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है तो धन लाभ के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको फायदा मिल सकता है। साग सब्जियों का दान करना आपके लिए आज फायदेमंद रहेगा तो प्यार में जहां तक हो सके सोच समझकर ही कदम रखें।

कर्क राशि यानी Cancer यहां बनाकर रखें सामंजस्य

कर्क राशि के जातक ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। धोखा खाने की वजह से आज परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ में परिवार और पार्टनर के बीच सामंजस्य बना कर रखें। गाय को खाना खिलाने से आज फायदा मिलेगा। जमीन या फिर गाड़ी खरीदने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।

Horoscope Today, 17 April 2025 में सिंह यानी Leo राशि इंवेस्ट करने से पहले जानें किस्मत का हाल

सिंह राशि को आज शिक्षा के मामले में विदेश यात्रा करना पड़ सकता है। गरीब बच्चों को दान करने से आज फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं तो बिजनेस में भी लाभ नजर आने वाले हैं। हालांकि इस दौरान किसी से भी लेनदेन करने से बचें। गुरुवार आज आपकी नैय्या पलट सकती है तो जहां भी इन्वेस्ट करें सावधान रहे।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि कर सकते हैं ये उपाय

कन्या राशि के जातक अपने मन से संयम रखें क्योंकि इससे आपके नुकसान उठाना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ आपका रोमांस भरपूर रहेगा। गुरुवार के दिन व्रत रखने से आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में मुनाफे मिलने के चांस दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज खानपान में जहां तक हो सके सोच समझकर ही खाएं।

इस खास शख्स से बचकर रहें होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि

तुला राशि के जातक बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव झेलने के लिए तैयार रहे। संतान से विवाद से जहां तक हो सके बचकर रहे। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहने वाली है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से आज आपकी हर काम बनने वाली है। आज एनर्जी की कोई कमी नहीं रहने वाली है। धन लाभ के भी चांस दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ाई में मेहनत करें Horoscope Today में Scorpio यानी वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज वाहन चलाने से पहले सावधान रहें। पीपल के पेड़ के नीचे दिए जलाने से आपको फायदे मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज पढ़ाई में मेहनत करने से आपको सफलता भी हाथ लगने वाली है। लव लाइफ में गुरुवार आपकी शादी को लेकर बात हो सकती है। इसके अलावा जिम्मेदारियां बढ़ेगी तो ऐसे में खुद को तैयार करें।

धनु राशि यानी Sagittarius को यहां खर्च बढ़ने की है संभावना

धनु राशि आज प्यार के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाने से आपको आज फायदा मिलेगा। बीमारियों में खर्च बढ़ने की संभावना है। गुरुवार के दिन धोखा खाने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं तो किसी पर भरोसा करने से पहले जरूर सोचे। गुरुवार को धन लाभ के योग भी बन रहे हैं तो ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

संभल कर रहें होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि

मकर राशि के जातक आज चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकले। बिजनेस में नुकसान के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में भी आपको संभलकर रहने की जरूरत है। हालांकि अगर आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हैं तो बिगड़ी बात बन सकती है। बिजनेस में नुकसान झेलने की वजह से स्ट्रेस को हावी ना होने दे। जो भी करें अपने से बड़ों का राय जरूर ले।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि आज सावधान रहें

कुंभ राशि के जातक आज तुलसी के पौधे में दिया जलाएं और अनहोनी से बच सकते हैं। गुरुवार के दिन परिवार में कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है जो आपके लिए हैरान कर देने वाली होगी। पार्टनर के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। इसके अलावा अपनी वाणी और गुस्से पर जहां तक हो सके कंट्रोल रखें। आपके किए का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

मेहनत से जंग जीत सकते हैं होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन राशि

मीन राशि के जातक की बात करें तो बिजनेस में आज आपको लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। काम में आज आप जी तोड़ मेहनत करेंगे और उसका आपको फायदा भी मिलेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। बड़े बुजुर्ग का खास ख्याल रखें और सेवा करने से आपको आज फायदा भी मिलेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026