---Advertisement---

Horoscope Today 19 April 2023: सिंह,तुला और कुंभ राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

ज्योतिष गणना के मुताबिक 19 अप्रैल 2023 बुधवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज का दिन सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 19, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Horoscope Today 19 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 19 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 19 अप्रैल 2023 बुधवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज का दिन सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं है। आज इन जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज परिवार वालों के साथ हंसी मजाक भरा बर्ताव कर सकते हैं। समाज की भलाई के लिए जो लोग काम करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि (Horoscope Today 19 April 2023) वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आज आप खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपने सेहत पर ध्यान दें। जीवन साथी के साथ आज आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलने के संकेत हैं। यात्रा के कारण रूमानी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की आवश्यकता होगी। संबंधियों से आज आपको सहायता प्राप्त होगी। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवन साथी को उदास कर सकता है। आज आप मनचाहा परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

सिंह राशि

अन्य दिनों के मुकाबले आज का दिन इन जातकों के लिए अच्छा रहने वाला (Horoscope Today 19 April 2023) है। व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आज आपको किसी नेताओं से मिलने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है। आज आपको बस खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। आज किसी भी काम को कल पर नहीं डालें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने मित्रों की सहायता से नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। खुद को आज आप रोमांटिक हालत में पाएंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज आपके किसी रुके हुए धन का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। जीवन के बुरे दौर में आप के आज के पैसे बहुत काम आएंगे। इसलिए आप रुपयों का फिजूलखर्ची ना करें। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। छात्र आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में बहुत ही महत्व है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी जिंदगी भागदौड़ में बीतेगी। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। किसी दूर के रिश्तेदार आज आपको कोई शुभ समाचार सुना सकते हैं। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज अपने घर की याद सताएगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। किसी अन्य की दखलंदाजी से जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। साथ ही नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है जिसमें आय अधिक होगी। आपकी लव लाइफ आज पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा। जिसमें आय अधिक होगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह से कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026