---Advertisement---

Horoscope Today 20 April 2023: सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 20 अप्रैल 2023 गुरुवार बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आप यहां जानिए कि आपका दिन कैसा बीतेगा। आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, यहां जानिए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Horoscope Today 20 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 20 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज 20 अप्रैल 2023 गुरुवार बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आप यहां जानिए कि आपका दिन कैसा बीतेगा। आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, यहां जानिए।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपका मन बहुत विचलित रहेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। युवाओं को प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में चली आ रही अनबन आपके तनाव का कारण बनेगी। आज आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में बदलाव करेंगे। कार्य क्षेत्र में दिए गए कार्यों को आज आप पूरा कर पाएंगे।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारी आपको जो काम देंगे उस काम को आप पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन लाभदायक है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि होने की संभावना है। प्यार का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। आज आप धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। निवेश करना आपके लिए मन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे जातकों को आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आप सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। किसी पार्टी में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो पॉलिटिक्स में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय बढ़िया है। किसी मित्र की सहायता से आय के साधन प्राप्त होंगे। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। आपकी आय दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में नए-नए कांटेक्ट के मिलने की संभावना है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने परिजनों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन को बेहतर कर पाएंगे। आज आप अपने सीनियर से डांट खा सकते हैं। माता पिता अपने बच्चों पर काफी ध्यान देंगे।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। लव लाइफ में आज अपने विश्वास को फिर से कायम कर सकते हैं। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों की सहायता से आपको आय के निम्न स्रोत प्राप्त होंगे। आज आप अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर कर सकते हैं। आज आपको समाज सेवा का भी मौका मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। आज आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में तरक्की मिलेगी। आज आप कहीं बाहर धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आप अपनी पुरानी यादें ताजा कर पाएंगे। हायर एजुकेशन के लिए आज का समय बढ़िया है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद रहेगी। लेनदेन के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। समाज की भलाई के लिए आप कार्य करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहेगा। आज आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा और ध्यान को शामिल करें। नेताओं से भी मिलने के संकेत हैं। संतान का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अपना कुछ समय आप फोन पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026