---Advertisement---

Horoscope Today 20th July: इस राशि जातक हो जाएं सावधान नहीं तो हो जाएगा नुकसान, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 20 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन बड़ा किस्मत वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 8:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 20th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 20 जुलाई 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कुछ राशि वालों के लिए कल का दिन बड़ा किस्मत वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कल का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। प्रिय जनों वह अपने गुरुजनों का सम्मान करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आप काफी आनंद महसूस करेंगे। आपका प्रेम प्रसंग लंबे समय तक चल सकता है। परिवार का भी सहयोग मिलेगा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपके मन को भी शांति मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है। घर में कार्यक्रम का आयोजन होने से सगे संबंधी उपस्थित होंगे। जिससे आपका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा। किसी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। अपनी भावुकता को आप किसी के सामने भी व्यक्त ना करें। आप अपने व्यवहार में विनम्र बनाए और नौकरी के क्षेत्र में भी आपको अच्छे प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार की कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। अगर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद है तो उसे बैठकर सुलझाएं। बच्चों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें और सोच समझकर ही अपने काम करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो कल आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहने वाला है। इसके अलावा जिन लोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है उनके लिए कल का दिन काफी बेहतर रहेगा। आप आर्थिक संकट से गुजर सकते हैं लेकिन आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर परेशानी में भी हो सकते हैं। जमीन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला भी सुलझ सकता है और धन लाभ मिलने की संकेत है। व्यापार की बात करें तो इसमें आपको लाभ होने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपका दांपत्य जीवन बहुत ही सुख में होगा। जीवन साथी की ओर से भी आप काफी प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको नए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही उन्नति के भी अवसर है। अचानक से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, इससे आपका स्तर भी ऊंचा हो जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन कुछ विपरीत हो सकता है। बहुत दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान है तो अब जीवन साथी के साथ अपना दुख जरूर बांटे ।वाणी पर नियंत्रण रखें और अपना धैर्य बनाए रखें। कल आपकी फंसे हुए पैसे मिलने की योग बन रहे हैं। किसी अपने से मनमुटाव भी दूर होगा। माता-पिता की ओर से भी थोड़े परेशान नजर आ सकते हैं।

Also Read: Monsoon Session से पहले सर्वदलीय बैठक जारी, राजनाथ सिंह कर रहे अध्यक्षता, मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार हुई सरकार

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। यदि आप प्रेम प्रस्ताव में पड़े हैं तो कल का दिन आपके लिए काफी बेहतर होने वाला है। अपने प्रेमी से बार-बार बात करने का मन करेगा। इसके अलावा घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सगे संबंधी भी आमंत्रित हो सकते हैं। कल अपने पार्टनर से के साथ प्यार भरा पल व्यतीत करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। आपके घर बहुत ही प्यारे मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके साथ ही आपकी खुशी भी बढ़ जाएगी। अपने बड़े बुजुर्गों की बात को ध्यान से सुने। आपसी रिश्तो में प्यार बढ़ाएं और लोग आपके धैर्य की भी सराहना करेंगे। प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए कल थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सेहत के लिहाज से सही हो सकता है। दांपत्य जीवन की बात करें तो कल आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर आपको प्रेरित कर सकता है। जिससे आपका हौसला भी बढ़ेगा। बिछड़े हुए लोगों की सूचनाएं आदान-प्रदान करने से आपका मन का बोझ थोड़ा हल्का हो जाएगा। माता-पिता भाई बहनों से पूरा प्यार मिलेगा। अगर आपका मन किसी बात को लेकर विचलित है तो परिवार के साथ जरूर साझा करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कल जीवनसाथी की ओर से आप थोड़ा सा तनाव में नजर आएंगे। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कल आपको चांद और तारे अपने प्रेमी में नजर आएंगे। अपने बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें और उनके साथ बैठकर प्यार भरे पल बिताएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। प्रेमियों के लिए कल का दिन काफी रोमांटिक होने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंच या डिनर पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार से आपको धन लाभ होगा और आप नौकरी से जुड़े हुए क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

Also Read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के अलकनंदा में बड़ा हादसा, ट्रांसफॉर्मर में हुआ ब्लास्ट, करंट लगने से 15 की मौत, कई घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Rashifal 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026